{"_id":"56dfd42a4f1c1bc21c8b4597","slug":"khadi-may-become-friday-dressing-in-govt-offices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ऑफिस में शुक्रवार को 'ड्रेस कोड' हो सकती है खादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकारी ऑफिस में शुक्रवार को 'ड्रेस कोड' हो सकती है खादी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:47 PM IST
सार
- सरकारी कर्मचारियों को खादी पहनना अनिवार्य किया जा सकता है, इस मुद्दे पर सरकार विचार कर रही है।
- खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने इस मुद्दे पर सरकार से अपील की है।
- खादी को बढ़ावा देने के लिए आयोग ने लगाई सरकार से गुहार।
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विस्तार
खादी को बढ़ावा देने और लोगों में इसके प्रचार को बढ़ाने के लिए सरकार खास प्लान बना रही है। इसके मुताबिक सरकारी कर्मचारियों के ड्रेस कोड में एक दिन खादी के लिए तय किया जा सकता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सरकार की योजना पर गौर करें शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों को खादी पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की एक अपील पर सरकार विचार कर रही है।
इस अपील में आयोग ने सरकार से कहा है कि वह सरकारी कर्मचारियों को कम से कम एक दिन खादी के कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित करें। ऐसा होने से खादी के कपड़ों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, इससे देश के कई लघु उद्यमियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष वीके सक्सेना ने बताया कि हमने इस मुद्दे पर सरकार से गुजारिश की है। हमारी अपील है कि सरकारी कर्मचारी हफ्ते के एक दिन खादी के कपड़े पहनें।

Trending Videos
खादी को बढ़ावा देने की कवायद
सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरी कवायद स्वैच्छिक होगा, लेकिन बिक्री बढ़ाने के लिए इस पर विचार हो सकता है। एक अधिकारी के मुताबिक, " अगर सभी लोग खादी का एक कपड़ा खरीदते हैं तो कल्पना कीजिए इसमें कितना उछाल आएगा।"
वर्तमान स्थिति पर गौर करें तो केंद्र सरकार में करीब 35 लाख कर्मचारी हैं, इसमें रेलवे और रक्षा से जुड़े अधिकारी शामिल नहीं हैं।
अधिकारी भी इस योजना का विरोध करते नजर नहीं आ रहे हैं। इस मुद्दे पर एक महिला अधिकारी ने बताया कि मैं अकसर हैंडलूम साड़ियां पहनती हूं, ये कोई बड़ा मामला नहीं। वहीं एक और अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये अच्छा विचार है। हालांकि कई ऐसे अधिकारी हैं जो खादी के कपड़े अपनी ड्रेस कोड में शुमार कर चुके हैं।