Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi Sonia Gandhi Memoir Belonging A Journey of Love Political Fallout Expert Analyse

खबरों के खिलाड़ी: सोनिया गांधी के संस्मरण से गरमाया सियासी पारा, विश्लेषकों ने बताया विवाद सारा

Sat, 14 Nov 2026 09:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 14 Nov 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi Sonia Gandhi Memoir Belonging A Journey of Love Political Fallout Expert Analyse
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के सामने आते ही राजनीतिक और साहित्यिक विमर्श तेज हो गया है। पुस्तक में आपातकाल के दौर, मेनका गांधी-वरुण गांधी से जुड़े पारिवारिक विवाद, बाबरी मस्जिद विध्वंस और गांधी परिवार के फैसलों को लेकर कई व्यक्तिगत व राजनीतिक खुलासे किए गए हैं। खबरों के खिलाड़ी में इस हफ्ते सोनिया गांधी की इसी पुस्तक पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी, राजनीतिक विश्लेषक अनुराग वर्मा और विनोद अग्निहोत्री मौजूद रहे। विश्लेषकों ने इस किताब के सियासी मकसद, ऐतिहासिक दावों और सियासी घटनाक्रमों के जिक्र को लेकर अपनी दो-टूक राय रखी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

हर्षवर्धन त्रिपाठी: इस पुस्तक में न तो कोई साफ दृष्टि दिखती है और न ही कोई स्पष्ट ऐतिहासिक इरादा। आपातकाल की सारी ज्यादतियों का ठीकरा दिवंगत संजय गांधी पर फोड़कर राजीव गांधी को बेदाग साबित करने की कोशिश की गई है। मेनका गांधी को अपमानित करना और छोटे वरुण गांधी के लिए 'पॉलिटिकल प्रॉप' जैसे शब्द लिखना बेहद आपत्तिजनक है, जिससे पारिवारिक रिश्तों में अनावश्यक जहर घुलता है। इसके अतिरिक्त, संघ के स्थापना वर्ष से लेकर अहमद पटेल के निधन के वर्ष तक, पुस्तक में कई गंभीर तथ्यात्मक गलतियां भरी पड़ी हैं। बाबरी मस्जिद ढहने पर रोने का संदर्भ छेड़कर सोनिया गांधी केवल कांग्रेस के लिए मुस्लिम वोट बैंक को दोबारा साधने का राजनीतिक प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग वर्मा: किताब का एकमात्र राजनीतिक मकसद यही दिखता है कि इतिहास में कांग्रेस ने जितनी भी बड़ी भूलें कीं, उनका जिम्मा उन लोगों पर डाल दिया जाए जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। खुद को एक 'आदर्श बहू, आदर्श पत्नी' और मेनका गांधी को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। रेहान राजीव को गांधी परिवार के छठे वंशज के रूप में पेश कर आने वाले समय का नेतृत्व तय करने का प्रयास हुआ है। राजनीति से संन्यास की दहलीज पर खड़ी सोनिया गांधी बाबरी के बहाने केवल कांग्रेस का खोया हुआ मुस्लिम वोट बैंक वापस पाना चाहती हैं।
विज्ञापन

विनोद अग्निहोत्री: सोनिया गांधी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सार्वजनिक जीवन में उन पर लगे आरोपों के बाद अब अपनी बात रखने की उनकी बारी है। जब कोई राजनेता सक्रिय राजनीति और उम्र के ढलान पर होता है, तब वह अपनी जीवन यात्रा का पुनर्पाठ करता है। हालांकि, इमरजेंसी का ठीकरा किसी पर भी फोड़ा जाए, प्रधानमंत्री होने के नाते अंतिम ऐतिहासिक जवाबदेही इंदिरा गांधी की ही रहेगी। बाबरी प्रसंग में नरसिम्हा राव का नाम न लेना एक सोचा-समझा राजनीतिक फैसला है, ताकि ब्राह्मण वर्ग नाराज न हो और नया विवाद न छिड़े। 1984 के दंगों पर उन्होंने प्रशासन की नाकामी को साफगोई से स्वीकार किया है, लेकिन अहमद पटेल और संघ से जुड़े तथ्यों की गलतियां इस स्तर की किताब में होना घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed