{"_id":"57458c7a4f1c1bb51569278d","slug":"kerala-woman-cop-slams-media-on-facebook-over-article-listing-beautiful-ips-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आईपीएस ने फेसबुक पर जाहिर किया गुस्सा- सुंदरता नहीं काबिलियत के दम पर हो तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला आईपीएस ने फेसबुक पर जाहिर किया गुस्सा- सुंदरता नहीं काबिलियत के दम पर हो तारीफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
मरीन जोसफ
- फोटो : फोटो- फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मन्नार की एसिस्टेंट सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस मरीन जोसफ ने महिलाओं के प्रति मीडिया के नजरिए को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने देश की जानी-मानी वेबसाइट की खबर का लिंक शेयर करते हुए आपत्ति जताई है। इस वेबसाइट ने (10 Most beautiful IAS and IPS women in India) शीर्षक के साथ खबर बनाई थी। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए मरीन जोसफ ने फेसबुक पर लिखा, 'क्या कभी सोचा है कि खूबसूरत मर्द IAS और IPS ऑफिसर की लिस्ट क्यों नहीं तैयार की जाती।’ हिंदी भाषी प्रेस को सुनाते हुए उन्होंने लिखा, ‘ये सभी बहादुर अधिकारी भारत जैसे देश में, जहां हर चीज में गंदी राजनीति है उसको दरकिनार करके काम करती हैं, फिर भी ऐसे अधिकारियों की लिस्ट दिखाई जाती है जिसे लोग घूर-घूरकर देख सकें।’
मरीन की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिल रहा है। वैसे आपको बता दें कि मरीन जोसफ पहली बार चर्चा में नहीं आई हैं। इससे पहले 2015 में भी उनका नाम मीडिया में आया था। तकरीबन एक साल पहले मरीन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनकी सुंदरता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कमेंट आए थे, जस पर मरीन जोसफ ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपनी ताजा पोस्ट में भी लिखा है कि महिलाओं को उनकी सुदंरता से नहीं, बल्कि काबिलियत के आधार पर आंका जाना चाहिए।
मरीन जोसफ के बारे में खास बातें
मरीन जोसफ का नाम पिछले साल सबसे पहले उस वक्त चर्चा में आया था, जब वह 25 साल की उम्र में सबसे युवा (केरल काडर) आईपीएस अफसर बनी थीं।
केरल काडर में वह तीसरी महिला आईपीएस हैं
जी-20 देशों के लिए आयोजित वाई- 20 समिट में इंडियन डेलिगेशन को वह लीड भी कर चुकी हैं
मरीन सोशल मीडिया पर कई बार चर्चा में रह चुकी हैं। उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनके जूनियर अफसर को उनके लिए छाता पकड़े दिखाया गया था।
इससे पहले उनका नाम मीडिया में तब आया था जब उन्होंने अर्नाकुलम के विधायक को कैमरा थमाकर एक्टर निविन पुल्ली के साथ फोटो खींचने को कहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन