{"_id":"624a7e3ac7304f0f494e7ecf","slug":"kerala-two-officials-suspended-for-giving-firefighting-training-to-popular-front-of-india-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल के दो अधिकारी सस्पेंड : पॉपुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं को दी आग बुझाने की ट्रेनिंग, विहिप ने उठाया था मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल के दो अधिकारी सस्पेंड : पॉपुलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं को दी आग बुझाने की ट्रेनिंग, विहिप ने उठाया था मामला
Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
30 मार्च को अलुवा में पीएफआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केरल पुलिस के अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था। विहिप ने यह मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
पीएफआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार की विवादित संगठनों से सांठगांठ के आरोपों के बीच एक नया मामला सामने आया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कार्यकर्ताओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण देने के मामले में केरल पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
30 मार्च को अलुवा में पीएफआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केरल पुलिस के अग्निशमन और बचाव कर्मियों ने संगठन के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया था। इससे विवाद उठ खड़ा हुआ है। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। विहिप ने यह मामला उठाया था और कार्रवाई की मांग की थी। पीएफआई विवादित संगठन है। कर्नाटक के हिजाब विवाद में भी इसका नाम आया था।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं को केरल में राज्य अग्निशमन व बचाव सेवा विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण देने की आलोचना की थी। उसने कहा कि कट्टरपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं को उनकी यूनिफॉर्म में सरकारी प्रशिक्षण देना गलत है। पीएफआई को कई राज्य सरकारें प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
मुस्लिमों के तुष्टिकरण का आरोप
विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा था कि सरकारी संस्थाएं ऐसे संगठनों को प्रशिक्षण देकर मुसलमानों का तुष्टिकरण कर रही हैं, जो समाज के लिए सही नहीं है। परांडे ने कहा, केरल में हिंदू व ईसाई समुदाय लव जिहाद और अपने धर्म की लड़कियों के अपहरण से पीड़ित है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को कानून लाना चाहिए ताकि मुस्लिम और ईसाई मिशनरी द्वारा हिंदुओं के धर्म परिवर्तन पर रोक लगे। परांडे ने दावा किया कि यह राष्ट्रीय समस्या बन चुकी है।