{"_id":"66654ea1d5f54ec42900179c","slug":"kerala-suv-caught-fire-in-kerala-early-in-the-morning-people-came-out-to-rescue-after-seeing-smoke-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में तड़के एसयूवी में लगी आग, धुआं देख जानकर बचाकर उतरे लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में तड़के एसयूवी में लगी आग, धुआं देख जानकर बचाकर उतरे लोग
Sun, 09 Jun 2024 12:11 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:11 PM IST
सार
केरल के अंगमाली में सुबह-सुबह एसयूवी में आग लग गई। हालांकि वाहन में आगे धुआं देखते ही यात्री गाड़ी से उतर गए, इस कारण कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
केरल के अंगमाली में सुबह-सुबह एसयूवी में आग लग गई। हालांकि वाहन में आगे धुआं देखते ही यात्री गाड़ी से उतर गए, इस कारण कोई घायल नहीं हुआ।
अंगमाली के पास रविवार सुबह 5:40 पर एक एसयूवी में आग लग गई। एसयूपी में सवार लोग अस्पताल जा रहे थे। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि वाहन के आगे से धुआं निकलता देख यात्री तुरंत बाहर निकल आए। एसयूवी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। आग केबिन तक नहीं पहुंच पाई। जिससे अंदर बैठी सवारी सुरक्षित रही। आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है लेकिन माना जा रहा है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
अंगमाली फायर स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर हम तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। अधिकारी ने बताया कि धुआं निकलते देख यात्री तुरंत वाहन से बाहर निकल आए और सुरक्षित भाग गए, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को कोझिकोड जिले के कोन्नद बीच इलाके के पास एक व्यक्ति की कार में आग लगने से जलकर मौत हो गई। कार चला रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को कार में आग लगने के बाद स्थानीय लोग नहीं बचा पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद वह अपनी सीटबेल्ट नहीं खोल पाया था।