फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Students fall ill after consuming food at a school function

Kerala: केरल में स्कूल के समारोह में खाना खाने के बाद छात्रों की तबीत बिगड़ी, कुछ अभिभावक भी बीमार

Sun, 08 Jan 2023 09:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

कोदुमोन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम छह जनवरी को हुआ था, लेकिन विषाक्त भोजन के कारण बच्चों सहित 7-8 लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना रविवार को मिली।

विज्ञापन
Kerala Students fall ill after consuming food at a school function
फूड पॉइजनिंग - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

केरल में विषाक्त भोजन का एक नया मामला सामने आया है। यहां पठानमथिट्टा जिले के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजन करने से कुछ छात्र और माता-पिता बीमार हो गए हैं। इससे करीब एक हफ्ते पहले कीझवईपुर में बप्तिस्मा (दीक्षा संस्कार) में भोजन करने के बाद करीब 100 लोगों के बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


कोदुमोन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम छह जनवरी को हुआ था, लेकिन विषाक्त भोजन के कारण बच्चों सहित 7-8 लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना रविवार को मिली। हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी पहुंच गए हैं और समारोह में भोजन का प्रबंध करने वाले भोजनालय की जांच कर रहे हैं। दरअसल, राज्य में पिछले दो सप्ताह में विभिन्न जिलों से विषाक्त भोजन से तबीयत खराब होने के कई मामले सामने आए हैं। कोट्टायम और कासरगोड जिलों में भी ऐसी घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed