फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police arrests male nurse for raping a female doctor

Crime: महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में पुरुष नर्स गिरफ्तार, रेप के दोषी को 20 साल की कैद

Fri, 03 Mar 2023 06:00 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 06:00 AM IST
सार

पुलिस ने बताया, यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी। उस समय दोनों कर्नाटक के एक अस्पताल में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, केरल के त्रिशूर जिला निवासी निशाम बाबू ने चिकित्सक से झूठा वादा किया कि वह कोयंबतूर के एक अस्पताल में उसकी नई नौकरी लगवाएगा।

विज्ञापन
Kerala Police arrests male nurse for raping a female doctor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोझिकोड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पुरुष नर्स (24) को एक महिला चिकित्सक (28) से दुष्कर्म करने और उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, यह घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी। उस समय दोनों कर्नाटक के एक अस्पताल में काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, केरल के त्रिशूर जिला निवासी निशाम बाबू ने चिकित्सक से झूठा वादा किया कि वह कोयंबतूर के एक अस्पताल में उसकी नई नौकरी लगवाएगा। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र : नाबालिग से दुष्कर्म  के दोषी को 20 साल की कैद
पालघर। महाराष्ट्र में पालघर की एक अदालत ने साले की नाबालिग बेटी से 2019 में दुष्कर्म करने के जुर्म में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एमएस देशपांडे ने आरोपी को भादंसं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। नाबालिग पीड़िता का पिता मछुआरा है और कुछ समय पहले उसकी मां का देहांत हो गया था। ऐसे में वह अपनी दादी और अन्य रिश्तेदारों के संरक्षण में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed