फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police arrested a woman occultistin Pathanamthitta for practising black magic using children

Kerala: बच्चे की बलि देने की कोशिश में महिला तांत्रिक गिरफ्तार! इससे पहले भी हुई दिल-दहलाने वाली घटना

Fri, 14 Oct 2022 10:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 10:41 AM IST
सार

महिला तांत्रिक शोभना उर्फ वसंती को सार्वजनिक रूप से बच्चों का उपयोग करके काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kerala police arrested a woman occultistin Pathanamthitta for practising black magic using children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के  पथानामथिट्टा जिले में एलांथुर गांव में महिला की मानव बलि का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। अंधधविश्वास और काला जादू का पथानामथिट्टा में एक ओर मामला सामने आया है। मलयालपुक्षा शहर में महिला बच्चे का इस्तेमाल तंत्र-मंत्र कर रही थी। बच्चा कालू जादू की प्रक्रिया के दौरान बेहोश हो गया।  
विज्ञापन


पथानामथिट्टा के डिप्टी एसपी ने बताया कि महिला तांत्रिक शोभना उर्फ वसंती को सार्वजनिक रूप से बच्चों का उपयोग करके काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी एक दोस्त उन्नीकृष्णन को भी गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने अलाप्पुझा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


महिला का अपहरण कर दी गई मानव बलि
26 सितंबर को एक महिला का अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुए है। एर्नाकुलम का रहने वाले शफी नाम के एक शख्स ने डॉक्टर दंपती को आर्थिक हालत सुधारने का झांसा देकर मानव बलि दी। महिला की हत्या कर शरीर के 56 टुकड़े किए गए। महिला के प्राइवेट पार्ट पर चोटें के निशान मिले हैं। पुलिस ने दावा किया पकड़ा गया आरोपी हत्या करने के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट्स रखने का शौकीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी इस तरह की घटना को दे चुका अंजाम 
पकड़े गए आरोपी ने जून 2022 में एक घटना को अंजाम दिया। उसने एक 49 वर्षीय महिला, जो लॉटरी टिकट विक्रेता थी, को भी इसी तरह ठगा। आर्थिक मदद का झूठा वादा करके उसे अपने साथ ले गया और उसके भी  टुकड़े-टुकडे कर दिए। हत्या करने के बाद  घर में दफन कर दिया। कोच्चि के सीपी ने बताया कि शफी एक मानिसक रोगी है। 2020 में शफी ने एक 75 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और उसके निजी अंगों पर चोटें पहुंचाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed