फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala MLA facing assault & rape charges still absconding

Kerala: मारपीट और दुष्कर्म के आरोपी विधायक अब भी फरार, मोबाइल फोन किए बंद

Fri, 14 Oct 2022 06:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 06:47 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं और वे अब तक आरोपी विधायक तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कुनाप्पिल्ली  के खिलाफ अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के साथ भी आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Kerala MLA facing assault & rape charges still absconding
आरोपी विधायक - फोटो : Facebook/ Eldose P Kunnapillil

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक एल्धोश कुन्नाप्पिल्ली गायब चल रहे हैं। पुलिस और पार्टी नेतृत्व के मुताबिक उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उनके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं और वे अब तक आरोपी विधायक तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कुनाप्पिल्ली  के खिलाफ अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के साथ भी आगे बढ़ रही है। एक महिला ने उनके खिलाफ आरोप लगाया है कि विधायक ने पहले उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पत्रकारों ने जब पार्टी नेतृत्व से पूछा कि क्या वे विधायक से संपर्क कर रहे हैं, तो राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी.सतीसन ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से संपर्क करने की हरसंभव कोशिश कर रहे थे लेकिन उनसे संपर्क न हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायक को छिपने की कोई जरूरत ही नहीं है, क्योंकि उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत के विचाराधीन है। आमतौर पर पुलिस उसे तब तक गिरफ्तार नहीं कर सकती, जब तक अदालत जमानत याचिका पर विचार नहीं कर लेती। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर केरल कांग्रेस प्रदेश कमेटी का स्पष्ट रुख है और पार्टी ने कभी भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की, जैसाकि आमतौर पर सत्तारूढ़ माकपा करती है, जब उसके नेताओं के खिलाफ आरोप लगते हैं।

विपक्ष के नेता सतीसन ने कहा, यहां एक महिला शिकायत लेकर समाज के सामने खड़ी है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में चेतावनी दी है कि मामले में अगर विधायक ईमानदार स्पष्टीकरण देने में असफल रहते हैं तो उन्हें खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 
केपीसीसी के संगठन महासचिव टी. यू. राधाकृष्णन ने एक बयान में कहा कि पार्टी के राज्य प्रमुख के. सुधाकरन ने विधायक को एक पत्र भेजकर  20 अक्तूबर तक अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। 


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपराध शाखा के उपाधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि विधायक के दोनों नंबर बंद हैं। इसलिए हम अभी तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए। महिला दोपहर में सीआरपीसी 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed