फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala man fined with ₹2.5 lakh, licence revoked after blocking an ambulance’s path

Kerala: केरल में एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर 2.5 लाख रुपये का लगा जुर्माना, शख्स का लाइसेंस का किया गया रद्द

Sun, 17 Nov 2024 09:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 09:16 PM IST
सार

केरल पुलिस ने एक व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया और उस पर एंबुलेंस का रास्ता रोकने के लिए 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, क्योंकि एंबुलेंस में लगे कैमरे में उसे अपनी कार से एंबुलेंस का रास्ता रोकते हुए पाया गया था।

विज्ञापन
Kerala man fined with ₹2.5 lakh, licence revoked after blocking an ambulance’s path
एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : वीडियो ग्रैब तस्वीर

विस्तार

केरल में एंबुलेंस का रास्ता रोकने के मामले में एक व्यक्ति का लाइसेंस रद्द कर दिया और उस पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये घटना एंबुलेंस में लगे कैमरे में कैद हुई थी, इस आधार पर केरल पुलिस ने शख्स पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शख्स का लाइसेंस किया गया रद्द
जानकारी के अनुसार, केरल पुलिस की तरफ से एक सख्त कदम उठाते हुए, त्रिशूर के रहने वाले शख्स का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और उसे एंबुलेंस को रोकने के लिए 2.5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। यह घटना 7 नवंबर को चालाकुडी इलाके में हुई थी, जिसमें ड्राइवर ने कथित तौर पर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के रास्ते में एक एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया था, हालांकि कुछ रिपोर्टों से पता चला कि एंबुलेंस पोन्नानी से आ रही थी।
विज्ञापन

 

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
मामले में एंबुलेंस में लगे डैशकैम फुटेज में दिखाया गया है कि एंबुलेंस एक संकरी, दो-लेन वाली सड़क पर दो मिनट से अधिक समय तक सिल्वर रंग की कार का पीछा करती रही। इस दौरान एंबुलेंस चालक के बार-बार हॉर्न बजाने और सायरन बजाने के बावजूद, कार चालक उसे आगे निकलने नहीं देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद केरल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं पुलिस की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब शेयर किया गया। इसके साथ इस वीडियो पर तीखी बहस हो रही है, सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं और कार चालक के ऐसे व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed