{"_id":"61a57db09dd97d6fbf26ddc4","slug":"kerala-high-court-asked-the-kerala-government-is-it-building-the-road-keeping-in-mind-the-future-or-to-save-the-old-remains","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा : सड़क भविष्य को ध्यान में रखते हुए बना रहे, या पुराने अवशेष बचाने के लिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सरकार से हाईकोर्ट ने पूछा : सड़क भविष्य को ध्यान में रखते हुए बना रहे, या पुराने अवशेष बचाने के लिए
Tue, 30 Nov 2021 06:56 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 06:56 AM IST
सार
एक याचिका की सुनवाई में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को केरल सरकार से पूछा कि वह सड़क भविष्य को ध्यान में रखते हुए बना रही है या किसी पुराने अवशेष को सुरक्षित रखने का काम कर रही है?
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट
विस्तार
पैसा कम होने से केरल सरकार राज्य में एक सड़क की चौड़ाई 12-16 मीटर से घटाकर 8-10 मीटर कर रही थी। एक याचिका की सुनवाई में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को सरकार से पूछा कि वह सड़क भविष्य को ध्यान में रखते हुए बना रही है या किसी पुराने अवशेष को सुरक्षित रखने का काम कर रही है?
विज्ञापन
पैसे की कमी की वजह से सरकार ने घटा दी थी सड़क की चौड़ाई
सरकार को निर्णय पर फिर से विचार करने का निर्देश देते हुए हाईकोर्ट ने कहा ‘पैसों की कमी बता कर सड़क की चौड़ाई कम करना सही नहीं होगा। सड़कों का निर्माण भविष्य को देखते हुए होना चाहिए, न कि इसे पुराने अवशेष सहेजने जैसा काम समझना चाहिए।’ यह याचिका भूमि अधिग्रहण से जुड़े मसले पर दायर हुई थी। अगली सुनवाई 14 दिसंबर को रखी गई है।
विज्ञापन