फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala HC dismisses CPI(M) leader's plea against election of K Babu in 2021 assembly polls

Kerala: पूर्व मंत्री के.बाबू को हाईकोर्ट से राहत, बरकरार रहेगी विधायकी; अदालत ने खारिज की CPI नेता की याचिका

Thu, 11 Apr 2024 06:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 11 Apr 2024 06:38 PM IST
सार

Kerala: केरल के पूर्व मंत्री के.बाबू को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सीपीआई नेता एम.स्वराज की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें के.बाबू के चुनाव को अमान्य करार दिया गया था। 

विज्ञापन
Kerala HC dismisses CPI(M) leader's plea against election of K Babu in 2021 assembly polls
केरल हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

केरल उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के बाबू को बड़ी राहत दी है। दरअसल 2021 के विधानसभा चुनाव में थ्रिपुनिथुरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के.बाबू पर आरोप था कि उन्होंने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया था। उनके चुनाव को अमान्य करार देने के लिए सीपीआई(एम) नेता एम.स्वराज ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। केरल उच्च न्यायालय द्वारा एम.स्वराज की याचिका को खारिज कर दिया गया है। 

विज्ञापन


याचिका में क्या कहा गया था ?
न्यायमूर्ति पीजी अजित कुमार द्वारा स्वराज की याचिका खारिज कर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बाबू ने अपने पक्ष में वोट पाने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया था। अपनी याचिका में सीपीआई नेता ने के.बाबू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भगवान अयप्पा के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया था। स्वराज ने यह भी आरोप लगाया था कि इस वजह से जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के कई प्रावधानों के तहत चुनाव खराब हो गया था।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले का कांग्रेस और बाबू ने स्वागत किया
उधर पूर्व मंत्री के.बाबू ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वह इस फैसले से खुश हैं और उन्हें विश्वास था कि एक दिन सच्चाई सामने आ जाएगी। उनके अनुसार यह उनके खिलाफ एक मनगढ़ंत मामला था। के.बाबू ने कहा कि हमने अपनी वोटिंग पर्चियों पर कभी भी कोई धार्मिक प्रतीक नहीं छापा। उन्होंने वाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीपीआई उम्मीदवार अपनी हार को स्वीकार करने में असमर्थ थे, इसीलिए उनके द्वारा याचिका दायर की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं वाम मोर्चा और उसके उम्मीदवार से अनुरोध करूंगा कि कम से कम अब ऐसे अनावश्यक कदम बंद करें और अदालत के फैसले को स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला लोकतंत्र की जीत- वी.डी. सतीसन
उधर केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीसन ने कहा कि सीपीआई (एम) द्वारा बाबू के खिलाफ कई चालें अपनाई गईं लेकिन उन्होंने हर बाधा को पार करते हुए 2021 में त्रिपुनिथुरा से विधानसभा चुनाव जीता।सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की जीत है और उन लोगों के चेहरे पर तमाचा है, जिन्होंने बाबू की जीत का मजाक उड़ाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed