फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala four month old baby lost life due to covid 19 was undergoing treatment for heart related problem

केरल: कोरोना से चार महीने के बच्चे की मौत, निमोनिया से भी था पीड़ित

Fri, 24 Apr 2020 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 Apr 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
kerala four month old baby lost life due to covid 19 was undergoing treatment for heart related problem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केरल के कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में चार महीने के एक बच्चे की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। बच्चे की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी। उसका पिछले तीन महीने से दिल संबंधी बीमारी को लेकर इलाज चल रहा था और उसे निमोनिया भी था। यह जानकारी मलप्पुरम जिला चिकित्सा अधिकारी ने दी।

विज्ञापन


हालांकि यह साफ नहीं है कि बच्चा कोरोना की चपेट में कैसे आया क्योंकि न तो उसके माता-पिता और न ही किसी रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत की वजह से बच्चे को पहले मंजेरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां उसके निमोनिया से पीड़ित होने का पता चला। इसके बाद बच्चे को मिर्गी का दौरा आया और उसे 21 अप्रैल को कोझीकोड मेडिकल अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन

 
केरल में 129 लोग कोरोना की चपेट में हैं जबकि 23,000 लोगों को निगरानी में रखा गया है। राज्य में अब तक 447 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 316 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इससे पहले 20 अप्रैल को दिल्ली के एक अस्पताल में डेढ़ महीने के बच्चे की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed