फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केरल बाढ़ : दर्द भरे हताश-निराश चेहरों पर मुस्कान ला रहे हैं ये गुमनाम नायक

Mon, 20 Aug 2018 05:56 AM IST
भाषा, तिरूवनंतपुरम
भाषा, तिरूवनंतपुरम Updated Mon, 20 Aug 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
Kerala floods: Gumnam Nayak is bringing a smile on the faces of the badly rain affected people

भारी बारिश और जोखिम भरी परिस्थितियों के बावजूद केरल के लोगों को बचाने के अभियान में जुटे वायुसेना कर्मी देवदूत बने हुए हैं। ऐसे ही एक अभियान के तहत वायुसेना के एक युवा अधिकारी की, बाढ़ग्रस्त इलाके में छत पर फंसे एक मासूम को बचाने की तस्वीर सामने आई है। आठ अगस्त से केरल में मानसून के दूसरे दौर के दौरान अब तक 197 लोगों की जान जा चुकी है। 

Kerala floods: Gumnam Nayak is bringing a smile on the faces of the badly rain affected people

विंग कमांडर प्रशांत एक रस्सी के सहारे दो मंजिला मकान की छत पर उतरे। टीवी पर दिखाई जा रही तस्वीरों में प्रशांत दो साल के मासूम को अपनी छाती से चिपकाए रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर पर सुरक्षित पहुंचते नजर आए।  

Kerala floods: Gumnam Nayak is bringing a smile on the faces of the badly rain affected people

अधिकारी ने बाद में हेलीकॉप्टर में बेहद व्यग्रता से अपने बच्चे का इंतजार कर रही मां को उसे सौंप दिया। बच्चे को हाथों में थामते ही मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और कृतज्ञता से हाथ जोड़कर उसने वायुसैनिकों को शुक्रिया कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala floods: Gumnam Nayak is bringing a smile on the faces of the badly rain affected people

प्रशांत और उनके जैसे कई गुमनाम नायक दुख की इस घड़ी में केरल के लोगों को राहत पहुंचाने के काम में दिल जान से जुटे हैं। केरल अभी सदी की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। टीवी पर दिखाई गई एक अन्य तस्वीर में यह नजर आया कि अपने हॉस्टल के कमरे में बिना खाने-पानी के फंसी लड़कियों को वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया।

विज्ञापन
Kerala floods: Gumnam Nayak is bringing a smile on the faces of the badly rain affected people

सभी फंसे लोगों को जब सुरक्षित हेलीकॉप्टर में पहुंचा दिया गया तो उन्होंने रोकर और एक दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। एक गर्भवती महिला को रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर पर सुरक्षित पहुंचाने वाले कमांडर विजय वर्मा यह जानकार खुश हैं कि महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अधिकारी ने बाद में कहा, ‘‘यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। हमें एक आपात संदेश (एसओएस) मिला और हमनें उन्हें ढूंढ लिया...यह पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से बेहद सुतुष्टि देने वाला है।’’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed