फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Election : Congress leader Rahul Gandhi holds a roadshow in Palakkad

केरल चुनाव : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पलक्कड़ में रोड शो, एलडीएफ सरकार पर साधा निशाना

Fri, 26 Mar 2021 04:21 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 26 Mar 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Kerala Election : Congress leader Rahul Gandhi holds a roadshow in Palakkad
पलक्कड़ में रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को पलक्कड़ में रोड शो कर प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कमजोर आर्थिक स्थितियों के लिए केंद्र और एलडीएफ सरकारों पर निशाना साधा।

विज्ञापन


गांधी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि देश और राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर है और नोटबंदी व त्रुटिपूर्ण जीएसटी के कारण यह बद्तर हो गई है। दोनों ही सरकारें अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में नाकाम रहीं। कोयंबटूर से हेलीकॉप्टर के जरिए यहां पहुंचे कांग्रेस नेता दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान पलक्कड़ व मलाप्पुरम जिलों में सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


माकपा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी एलडीएफ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का उसका प्रयास वैसा ही है जैसा कोई बिना पेट्रोल के कार को चालू करने की कोशिश करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था में पूंजी डालने की जरूरत है। जब हमने रोजगार गारंटी योजना को शुरू करने का प्रयास किया तो बहुत से लोगों ने कहा कि यह धन की बर्बादी है। लेकिन बाद में उन्हें मानना पड़ा कि इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला।


उन्होंने दावा किया कि 'न्याय' (न्यूनतम आय गारंटी) योजना से अर्थव्यवस्था में पैसा आएगा और आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ेगी इसलिये उत्पादन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed