फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Elamakkara daughter-father Death case POCSO Act Postmortem reveals assault abuse police investigation

केरल में पिता-बेटी की मौत में नया मोड़: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन शोषण की पुष्टि; पुलिस ने तेज की जांच

Sun, 15 Feb 2026 09:53 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 09:53 AM IST
सार

केरल में छह साल की बच्ची और उसके पिता की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ एक साल से यौन शोषण की बात सामने आई है। पुलिस ने अब पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kerala Elamakkara daughter-father Death case POCSO Act Postmortem reveals assault abuse police investigation
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के एलमक्कारा में छह साल की बच्ची और उसके पिता की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में मौत से पहले बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
यह घटना 16 जनवरी की है। उस दिन बच्ची को कथित तौर पर जहर दिया गया था और उसके पिता ने किराए के घर में खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पिछले एक साल से बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा था।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने जांच टीम को बताया कि परिवार को ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि जिस दिन पिता और बेटी मृत पाए गए, उस दिन उसके पति के साथ पैसे के मामले को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया


जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर एलमक्कारा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वे जल्द ही रिश्तेदारों और परिवार के करीबियों के बयान दर्ज करेंगे। पुलिस उस स्कूल के शिक्षकों से भी बात करेगी जहां बच्ची पढ़ती थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
अधिकारी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना वाले दिन घर में कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने इस मामले में प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट की धाराएं जोड़ दी हैं। पहले इसे केवल अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया गया था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed