{"_id":"62e58a86b3b7fb65805ee691","slug":"kerala-boy-makes-wine-by-watching-youtube-video-friend-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: मां अंगूर लाई, बेटे ने यूट्यूब पर देखकर शराब बनाई, दोस्त ने दो घूंट लगाई, बाद में पुलिस आई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: मां अंगूर लाई, बेटे ने यूट्यूब पर देखकर शराब बनाई, दोस्त ने दो घूंट लगाई, बाद में पुलिस आई
Sun, 31 Jul 2022 01:16 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:16 AM IST
सार
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई और पुलिस स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शराब पीने वाले लड़के को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया (Social Media) के मौजूदा दौर में यूट्यूब पर वीडियो (YouTube video) देखकर काम करने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को किसी काम की जानकारी नहीं हो वो वह उस काम के बारे में यूट्यूब पर सर्च करता है,और आसानी से उसे संबंधित वीडियो मिल जाते हैं, फिर बड़ी आसानी से उस काम को पूरा कर लेता है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला केरल (Kerala) में सामने आया है। जहां एक 12 साल के लड़के ने यूट्यूब वीडियो (YouTube video) देखकर शराब (Wine) बनाई और उसे अपने दोस्त को पिला दिया। शराब पीने के बाद दोस्त को बेचैनी और उल्टी (vomiting) होने लगी। इसके बाद उसे चिरायिनकीझू (Chirayinkeezhu) के एक अस्पताल में भर्ती (Hospitalised) कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई और पुलिस स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शराब पीने वाले लड़के को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि "पूछताछ के दौरान, लड़के ने स्वीकार किया कि उसने अपने माता-पिता द्वारा खरीदे गए अंगूरों का उपयोग करके शराब बनाई थी। उसने कहा कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया था। शराब बनाने के बाद उसने उसे एक बोतल में भरकर जमीन के नीचे दबा दिया, जैसा कि यूट्यूब वीडियो में दिखाया गया था।"
पुलिस ने कहा कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने शराब के नमूने उस बोतल से एकत्र किए हैं, जो लड़का स्कूल लेकर आया था और उसे अदालत से अनुमति लेकर रासायनिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि "रासायनिक जांच यह पता लगाने के लिए है कि शराब में स्प्रिट या किसी अन्य तरह का अल्कोहल मिलाया गया था या नहीं। अगर यह पता चलता है कि ऐसा कुछ था, तो हमें किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज करना होगा।" पुलिस ने लड़के के माता-पिता और स्कूल के अधिकारियों को मामले से संबंधित कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दे दी है।