फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala bjp mp kj alphons Slams ldf and udf Said That actively contributed to extremism Latest News Update

केरल: भाजपा नेता बोले- केरल बन सकता है दूसरा अफगानिस्तान, एलडीएफ और यूडीएफ लगाया यह बड़ा आरोप

Sat, 18 Sep 2021 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 18 Sep 2021 09:14 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल में तालिबान जैसा बर्ताव हो रहा है। विशेषकर केरल के कुछ इलाकों में तो यह बीते 25 साल से हो रहा है। अगले पांच से दस सालों में केरल दूसरा अफगानिस्तान बन सकता है।

विज्ञापन
kerala bjp mp kj alphons Slams ldf and udf Said That actively contributed to extremism Latest News Update
केजे अल्फोंस - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी के नेता केजे अलफोंस ने कहा कि केरल में एलडीफ और यूडीएफ के नेता कट्टरपंथ फैला रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल में तालिबान जैसा बर्ताव हो रहा है। विशेषकर केरल के कुछ इलाकों में तो यह बीते 25 साल से हो रहा है। अगले पांच से दस सालों में केरल दूसरा अफगानिस्तान बन सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में केरल भाजपा के नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखकर कहा था कि केंद्र सरकार राज्य में जिहादी एक्टिविटी को खत्म करने के लिए हस्तक्षेप करे। केरल भाजपा के राज्य महासचिव और अखिल भारतीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष, जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह को पत्र लिखकर पाला के आर्क बिशप, जोसेफ बिशप कल्लारंगट को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी।
विज्ञापन


इससे पहले केरल में सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई (एम) ने भी पढ़ी-लिखी लड़कियों को आतंकवाद और सांप्रदायिकता के जाल में फंसाए जाने की आशंका जाताई थी। पार्टी का कहना था कि प्रफेशनल कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को एक वर्ग आतंकवाद और सांप्रदायिकता की ओर आकर्षित कर सकता है। पार्टी की ओर से यह बयान कथित लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद को लेकर छिड़ी बहस के बीच आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर विपक्षी कांग्रेस ने माकपा से आरोपों के बारे में सबूत मांगे थे। यह राज्य में शासन करने वाली पार्टी द्वारा लगाया गया एक गंभीर आरोप है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने यहां पत्रकारों से कहा कि सीपीआई (एम) नेतृत्व को यह बताना चाहिए कि क्या इस संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया है या क्या उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई डेटा है। पार्टी और उसकी सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह उसे उजागर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed