फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly to hold special session today on Centre's notification on cattle sale & purchase

बीफ बैन के खिलाफ केरल विधानसभा में शुरू हुआ विशेष सत्र

Thu, 08 Jun 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 08 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
Kerala Assembly to hold special session today on Centre's notification on cattle sale & purchase
- फोटो : ANI

देशभर में बीफ बैन के लिए मोदी सरकार की ओर से लाए गए नोटिफिकेशन के खिलाफ केरल विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में बीफ के बेचे और खरीदे जाने पर केंद्र के बैन पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
बता दें कि केरल और पश्चिम बंगाल सरकार लगातार केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रही हैं। इतना ही नहीं केरल में लोगों में बैन को लेकर इस कदर नाराजगी है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे पहले  केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी कार्यालय में पेट्रोल बम फेंका गया था। इस हमले में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वहां रखी कुर्सियों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बाजार से बीफ की खरीद-फरोख्त पर रोक संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका में कहा गया है कि 23 मई को सरकार द्वारा जारी यह अधिसूचना असंवैधानिक है, क्योंकि यह खाने के अधिकार और निजता के अधिकार के विपरीत है। यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ता ने जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस दीपक गुप्ता की अवकाशकालीन पीठ केसमक्ष इस याचिका का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई। जिसके बाद पीठ ने 15 जून को याचिका पर सुनवाई करने का निर्णय लिया है।


याचिका हैदराबाद निवासी मोहम्मद अब्दुल फयूम कुरैशी की ओर से दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि केरल, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और कर्नाटक ने कहा है कि वह केंद्र की इस अधिसूचना को नहीं अपनाएंगे क्योंकि यह इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका पर प्रभाव डालेगा।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed