{"_id":"5935833d4f1c1bda258b4568","slug":"149667924219-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में गौवंश काटने के विरोध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल में गौवंश काटने के विरोध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। केरल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा गोवंश की हत्या और उसके मांस की पार्टी करने के विरोध में जिला कांग्रेस इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला फूंककर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष समेत सात पदाधिकारियों ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।
सोमवार को आगरा कालेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ता जुटे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पुतले को लेकर एमजी रोड पर पहुंचे। पुतले को आग लगाकर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष मनीष गौतम ने बताया कि केरल में युवा कांग्रेसियों का कृत्य बेहद शर्मनाक है। इस कृत्य से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्टी से बड़ा धर्म और संस्कृति है। प्रदेश सचिव अजीत गौतम, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चाहर, जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिकरवार, जिला महासचिव अरुण तोमर, दुर्गेश गौतम जिला सचिव ने सामूहिक रूप से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।
सांसद कठेरिया के खिलाफ खोल चुके हैं मोर्चा
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया पर खंदारी कैंपस स्थित आवास पर अवैध कब्जा का आरोप लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला था। इसमें मनीष गौतम, धर्मेंद्र चाहर प्रमुख भूमिका में रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
दो महीने से जिलाध्यक्ष पद से सस्पेंड हैं। अन्य कोई पदाधिकारी नहीं है, सभी फर्जी हैं। इन सभी के राजनीतिक फायदे के लिए मन बदल गए हैं। नेगेटिव पब्लिसिटी पाने के लिए यह नौटंकी है।
अमित सिंह, एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव