फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Assembly Election, Congress M leader Jose K. Controversy arose due to Manis statement on Love Jihad

केरल: एलडीएफ की सहयोगी कांग्रेस एम नेता के लव जिहाद पर बयान से पैदा हुआ विवाद

Tue, 30 Mar 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 12:43 AM IST
सार

  • जोस के. मणि के बयान का केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल ने किया समर्थन, कहा कि राज्य में लव जिहाद एक सच्चाई
  • ईसाई बहुल पाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मणि ने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान उठाया यह मुद्दा 

विज्ञापन
Kerala Assembly Election, Congress M leader Jose K. Controversy arose due to Manis statement on Love Jihad
जोस के मणि - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान माकपा नीत एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शादी के बहाने धर्मांतरण कराने के मुद्दे को अबतक ठंडे बस्ते में डाला हुआ था, लेकिन सत्तारूढ़ एलडीएफ के एक घटक द्वारा इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से विवाद पैदा हो गया है।

विज्ञापन


केरल कांग्रेस (एम) के नेता जोस के. मणि के बयान का केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने समर्थन किया है और कहा है कि राज्य में लव जिहाद एक सच्चाई है।
विज्ञापन


बहरहाल, मणि ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपने कदम पीछे खींच लिए क्योंकि उन्हें लगा कि भाकपा और माकपा समेत एलडीएफ के अन्य घटक दलों को यह पसंद नहीं आएगा। ईसाई बहुल पाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मणि ने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, अगर ऐसा कोई मुद्दा सामने आता है तो उसकी जांच करनी चाहिए। उसका निदान करना चाहिए। फिर भी लोगों में इसे लेकर शंकाएं हैं तो उसका स्पष्टता से अध्ययन किया जाना चाहिए।

मणि के बयान का स्वागत करते हुए केसीबीसी के प्रवक्ता फादर जैकब पलाकप्पिलै ने कहा कि वह मुद्दे पर मणि के जवाब से खुश हैं और उन्होंने राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से मामले पर अपना रुख बताने को कहा। इस बाबत प्रतिक्रिया देने को कहे जाने पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर में कहा कि उन्हें केरल कांग्रेस नेता के इस तरह के बयान की कोई जानकारी नहीं है।

विजयन ने कहा, आपको इस बारे में उनसे ही पूछना चाहिए। भाकपा के राज्य सचिव के. राजेंद्रन ने कहा कि अगर मणि ‘लव जिहाद’ पर इस तरह के बयान देते हैं तो यह उनकी पार्टी की राय है, इसे एलडीएफ की राय नहीं मानें।


प्रदेश भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि मणि के बयान से साबित हो गया है कि भाजपा जो मुद्दा उठा रही है, वह राज्य में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed