फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala assembly election 2021: electoral officer suspended after five voter id card 

केरल विधानसभा चुनाव: एक वोटर के नाम पर पांच कार्ड, निर्वाचन अधिकारी निलंबित

Tue, 23 Mar 2021 11:51 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 11:51 AM IST
सार

केरल विधानसभा चुनाव: यहां के कासरगोड जिले के उड्डमा में एक व्यक्ति के नाम पर पांच वोटर कार्ड पाए गए हैं, जिसके बाद यहां के एक निर्वाचन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
kerala assembly election 2021: electoral officer suspended after five voter id card 
वोटर आईडी कार्ड (सांकेतिक)

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले केरल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के कासरगोड जिले के उड्डमा में एक व्यक्ति के नाम पर पांच वोटर कार्ड पाए गए हैं, जिसके बाद यहां के एक निर्वाचन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने दी। उन्होंने कहा कि यहां एक 61 साल की महिला मतदाता कुमारी के नाम पर पांच वोटर कार्ड पाए जाने के चलते यहां के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि केरल विधानसभा की सभी 140 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि यहां एक ही चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं। दो मई को नतीजे आ जाएंगे। यहां कांग्रेस की अगुआई वाले यूडीएफ गठबंधन और वामदलों की अगुआई वाले एलडीफ गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed