केरल: भाजपा प्रमुख बोले- 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा, ISIS के निशाने पर हिंदू-ईसाई लड़कियां
केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने वुधवार को कहा कि भाजपा और हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय को भी लगता है कि राज्य में 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा है। कई घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन ने बुधवार को राज्य में बढ़ रहे 'लव जिहाद' को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस (ISIS) खासकर हिंदू-ईसाई लड़कियों को निशाना बना रहा है। अगर लव जिहाद नहीं है तो वे सीरिया में क्यों जोड़े भेज रहे हैं? सुरेंद्रन ने आगे कहा कि हम अपने घोषणापत्र में स्पष्ट किया है कि यदि हम सत्ता में आएंगे तो हम इसके खिलाफ कानून बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा और हिंदू ही नहीं, ईसाई समुदाय को भी लगता है कि केरल में 'लव जिहाद' एक गंभीर मुद्दा है। कई घटनाएं हुईं, लेकिन कोई जांच नहीं हुई।
ISIS is targeting Hindu-Christian girls especially students. Why are they sending couples to Syria if there is no love jihad? In our manifesto, we have categorically clarified that we shall move for legislation if voted to power: Kerala BJP chief K Surendran pic.twitter.com/rRnQMekrtg
— ANI (@ANI) March 31, 2021विज्ञापन
लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे- राजनाथ सिंह
बीते दिनों केरल के कोट्टायम में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि केरल में अगर हमारी सरकार बनती है तो हम यहां निश्चित रूप से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाएंगे। हर साल हम मछुआरों के बैंक खाते में 6000 रुपए की राशि डालेंगे। हाई स्कूल के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देंगे। राजनाथ ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सभी समुदायों को भरोसे में लेने के बाद ही लागू की जाएगी। सिंह ने कहा कि हम सभी समुदायों को विश्वास में लेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे। हम इस फैसले पर अडिग हैं। बता दें कि केरल में छह अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है।