फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: A college student was first given drugs and then raped, police engaged in investigation

Kerala: कॉलेज की छात्रा को पहले ड्रग्स दिया फिर किया दुष्कर्म; परिवार की मदद से बची जान, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 02 Jun 2023 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

वह 30 मई को घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में लापता होने का मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
Kerala: A college student was first given drugs and then raped, police engaged in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केरल के कोझीकोड जिले में एक कॉलेज छात्रा को ड्रग देकर दुष्कर्म करने के बाद उसे पहाड़ों के पास छोड़ दिया। यह घटना 30 मई को राज्य के उत्तरी जिले में थामरस्सेरी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान लेने के बाद मामले की जांच की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में और भी लोग शामिल है या नहीं। 
विज्ञापन


ग्रेजुएशन की प्रथम वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के बाद उसे थमरास्सेरी चूरम के पास छोड़ दिया गया था। यह क्षेत्र वायनाड से कोझिकोड तक फैला हुआ है। 

पुलिस के अनुसार छात्रा पेइंग गेस्ट के तौर पर कॉलेज के पास रहती थी। वह 30 मई को घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में लापता होने का मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद महिला ने अपने परिवारवालों से संपर्क किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित बचाया गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed