फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala: 10-year-old girl died of snake bite in wayanad

सांप काटने पर भी बच्ची को अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाता रहा शिक्षक, राहुल ने सीएम को लिखा खत

Thu, 21 Nov 2019 11:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 21 Nov 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
kerala: 10-year-old girl died of snake bite in wayanad
घर के अंदर से कोबरा का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक 10 वर्षीय बच्ची को सांप के काटने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। आरोप हैं कि यहां सुल्तान बाथरी में एक पांचवीं कक्षा की छात्रा शेहला को सांप ने काट लिया था। मगर इसके बावजूद शिक्षक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाता रहा। इस वजह से बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन


शेहला के दोस्त ने शिक्षक पर आरोप लगाया कि सांप के डसने के बाद भी पढाते रहे। उसे एक घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया। शिक्षक ने कहा कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जाएंगे। मगर जब तक उसके परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसका पूरा पैर नीला पड़ चुका था। कुछ टीवी चैनलों ने क्लास की इस घटना को दिखाया। यह घटना बुधवार को हुई। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इस संबंध में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखकर बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का निवेदन किया है। राहुल ने स्कूल की जर्जर हालत में भी सुधार की बात उठाई। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, 'सुल्तान बाथेरी के सबसे पुराने हाई स्कूल, सर्वजन उच्च माध्यमिक स्कूल की जर्जर हालत में तुरंत सुधार की जरूरत है। उचित माहौल के अभाव से छात्रों और अभिभावकों का मनोबल टूटता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही के आरोप में एक शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही जांच ही बैठा दी गई है। वहीं मामले में शिक्षामंत्री ने भी रिपोर्ट तलब की है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की कोशिश की। तनाव के माहौल के देखते हुए स्कूल में पुलिस तैनात कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग से उपचार में देरी पर रिपोर्ट तलब की है। वहीं मृतका के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि स्कूल और अस्पताल जहां उसे पहले ले जाया गया वहां लापरवाही बरती गई। बाद में उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed