शहीदों का अपमान करने वाला कश्मीरी छात्र अचानक गायब, खूफिया विभाग अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी सेक्टर में शहीद हुए 17 जवानों पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला एएमयू छात्र मुदस्सिर यूसुफ लोन एएमयू प्रशासन द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद से भूमिगत हो गया है। वहीं एएमयू या अलीगढ़ में है या शहर छोड़ चुका है, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। एएमयू प्रॉक्टर का कहना है कि फिलहाल वह कैंपस में नहीं है।
शहीद जवानों का अपमान का मामला सामने आने के बाद एमएससी छात्र यूसुफ और रसायन विभाग के चेयरमैन को कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने तलब किया था। छात्र द्वारा क्षमा याचना भी की गई लेकिन कुलपति इसे गंभीर मानते हुए उसे विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया। यूसुफ एएमयू के एमएम हॉल में रहता था। वीसी कार्यालय से आने के बाद कश्मीरी छात्र यूसुफ कहा गया किसी को पता नहीं है।
यूसुफ के खिलाफ हुई कार्रवाई को टालने के लिए एएमयू के कई छात्र नेता कश्मीरी छात्रों के साथ वीसी से मिलने का प्रयास किया था लेकिन अधिकारियों के हड़काने एवं जिंदगी खराब होने की चेतावनी देने के बाद छात्र वापस चले गए। चर्चा तो यह भी है कि फेसबुक पर शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं पाकिस्तान के पक्ष में बात करने का मामला सामने आने के बाद खुफिया विभाग में एलर्ट हो गया है।
लोगों के समझ में यह बात नहीं आ रही है कि दोपहर तक यूनिवर्सिटी में दिखने के बाद यूसुफ अचानक गायब कैसे हो गया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान का कहना है कि निष्कासित छात्र कहा गया कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कैंपस में नहीं है।
'एएमयू में बंद हो राष्ट्र विरोधी गतिविधियां'
कश्मीर में पूर्व छात्र को गोली लगने के चर्चे
एएमयू के एक पूर्व छात्र को कश्मीर में गोली लगने के चर्चे है। हालांकि इस संबंध में किसी को अधिकारिक स्तर पर जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि एएमयू में एमकॉम के एक छात्र को पिछले दिनों घाटी में भड़की हिंसा के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
शिवसेना के प्रदेश सचिव मांगे राम शर्मा ने कहा कि एएमयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एएमयू जैसे शिक्षा के मंदिर में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होती रहती है। उन्होंने कश्मीरी छात्रों से अपील की कि वह आतंकवादी वुरहान बानी के बदले अब्दुल हमीद बने। अन्यथा अलीगढ़वासियों का धैर्य की सीमा समाप्त हो जाएगी। शिव सैनिकों ने संजय गांधी कॉलोनी के निकट शहीद जवानों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा और प्रधानमंत्री से मांग की कि वह अपना वादा पूरा करे।
निष्कासन के बाद कश्मीरी छात्र को पुलिस के हवाले करते वीसी
अलीगढ़। हिंदू जागरण मंच की बैठक में नेताओं ने कहा कि फेसबुक पर टिप्पणी कर शहीद जवानों को अपमानित करने वाले कश्मीरी छात्र को एएमयू कुलपति ने निष्कासित कर दिया लेकिन उसे पुलिस को क्यों नहीं सौंपा। मंच नेताओं ने कुलपति से मांग की कि शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा न बनाए। महानगर मंत्री हरी सिंह बघेल, दीपक शर्मा, उदय सिंह, नरेंद्र बघेल, नीरज पंडित, राजू बघेल, संजय बघेल आदि मौजूद थे।