फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashiyana Foundation: Bharat Yatra started to make the country drug-free

काशियाना फाउंडेशन: देश को नशामुक्त बनाने के लिए शुरू की भारत यात्रा, सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक कर चुके हैं सराहना

Tue, 19 Jul 2022 03:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Jul 2022 03:34 PM IST
सार

सुमित सिंह ने बताया, काशियाना फाउंडेशन महज एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता हेतु समर्पित भावना है।

विज्ञापन
Kashiyana Foundation: Bharat Yatra started to make the country drug-free
सुमित सिंह,काशियाना फाउंडेशन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

देश को नशामुक्त बनाने के लिए काशियाना फाउंडेशन की ओर से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें से एक है भारत यात्रा। काशियाना फाउंडेशन के सुमित सिंह बताते हैं कि उनकी भारत यात्रा का मकसद देश को नशामुक्त कर विश्वगुरू बनाना है। उन्होंने बताया हिंदुस्तान के 17 राज्यों के लगभग पांच करोड़ लोगों को जागरूक करने के लिए काशियाना फाउंडेशन की तरफ से नशा मुक्त भारत यात्रा का आगाज बुद्ध के पंचशील सिद्धांत से प्रेरित है। जहां भगवान बुद्ध ने मानव जाति को नशा से मुक्त करने की लिए न केवल संदेश दिया था बल्कि उसके उपायों को भी सुझाया था।

विज्ञापन


सुमित सिंह ने बताया, काशियाना फाउंडेशन महज एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता हेतु समर्पित भावना है। काशी से निकला यह अद्भुत विचार आज पूरे देश में मानव कल्याण के लिए काम कर रहा है। पूर्वांचल के भदोही में जन्मे सुमित के कुछ कर गुजरने का यह जुनून ही था कि अपने करियर को एक तरफ रख समाज के चिंतन में उन्होंने खुद को समर्पित कर लिया।
विज्ञापन


पीएम से लेकर सीएम योगी तक ने सराहा 
काशियाना फाउंडेशन के कामों से खुश होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फाउंडेशन की सराहना कर चुके हैं। नशामुक्ति ही नहीं सुमित ने करीब 100 परिवारों को गोद लेकर उन्हें न केवल वेश्यावृत्ति के कीचड़ से निकाला बल्कि उनके बच्चों को पढ़ाई लिखाई की तरफ भेजने का काम भी किया। आज वहां की बच्चे लगभग नशे से मुक्त होकर अपना उज्जवल भविष्य तलाशने के लिए शहर के नामी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed