{"_id":"63563573869aab747e67287b","slug":"karnataka-woman-dies-after-getting-stung-by-wasps","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत, मेंगलुरु में चादर बेचने वालों पर हमला, छह गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मधुमक्खी के काटने से महिला की मौत, मेंगलुरु में चादर बेचने वालों पर हमला, छह गिरफ्तार
Mon, 24 Oct 2022 12:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:19 PM IST
सार
बंतवाल में महिला श्रमिक मीनाक्षी पर दो दिन पहले मधुमक्खिों के झुंड ने हमला किया था। उस वक्त वह सड़क किनारे सूखी टहनियां इकट्ठा कर रही थी। उसमें ततैया (Wasps) का छत्ता था।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल में मधुमक्खी (ततैया) के काटने से एक महिला की मौत हो गई। उधर, मेंगलुरु के कदबा तालुका के ईडामंगला में चादर बेचने वालों पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बंतवाल में महिला श्रमिक मीनाक्षी पर दो दिन पहले मधुमक्खिों के झुंड ने हमला किया था। उस वक्त वह सड़क किनारे सूखी टहनियां इकट्ठा कर रही थी। उसमें ततैया (Wasps) का छत्ता था। हमले में बुरी तरह जख्मी मीनाक्षी को प्राथमिक उपचार के लिए पहले पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डेरालाकट्टे के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला के साथ अभद्रता का आरोप, चादर विक्रेताओं पर भी केस
उधर, मेंगलुरु के कदबा तालुका के ईडामंगला में दो रेहड़ी-पटरी वालों पर हमले के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत, राजू, प्रसाद, किशोर, भावित और रंजीत के तौर पर की गई। दो विक्रेताओं मोहम्मद रफीक और रमीयासुद्दीन ने अपनी शिकायत में कहा कि चादरें खरीदने को लेकर उनकी कदबा में एक महिला से बहस हुई थी। इसके बाद जब वे वहां से पुत्तुर के कनियूर जा रहे थे तो लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने उनसे गाली गलौज की और उन्हें लाठी-डंडों से पीटा तथा उनकी कार को भी नुकसान पहुंचाया। इससे डेढ़ लाख लाख रुपये का नुकसान हुआ। आरोपियों ने 25 हजार रुपये मूल्य की चादरें भी फाड दीं।
विज्ञापन
बहरहाल, कदबा में रहने वाली महिला ने एक अलग शिकायत में कहा कि जब उसने दोनों विक्रेताओं से कुछ भी खरीदने से मना कर दिया तो उन्होंने उससे अभद्रता की। जब उसने शोर मचाया तो दोनों लोग फरार हो गए। कदाबा पुलिस ने घटना के संबंध में दोनों विक्रेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।