फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Villagers People Refused to Pay Electricity Bill Congress Promised 200 Units of Free Power

Karnataka: कांग्रेस ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली का किया था वादा, लोगों ने अभी से बिल भरने से किया इनकार

Fri, 19 May 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 May 2023 10:26 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और जैसे ही हमने कांग्रेस को वोट दिया और कांग्रेस को जीत मिली, वैसे ही वह मुफ्त बिजली पाने के हकदार हो गए।

विज्ञापन
Karnataka Villagers People Refused to Pay Electricity Bill Congress Promised 200 Units of Free Power
लोगों ने बिजली बिल भरने से किया इनकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में कांग्रेस को जीत मिली है लेकिन अभी तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है। वहीं लोगों ने मांग शुरू कर दी है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जाए। बता दें कि कांग्रेस ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। अभी तक भले ही कर्नाटक सरकार का गठन नहीं हो पाया है लेकिन लोगों ने बिजली के बिल भरने से इनकार कर दिया है!

विज्ञापन


क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के जिलों कोप्पल, कलबुर्गी और चित्रदुर्गा के कुछ गांवों में लोगों ने बिजली के बिल भरने से मना कर दिया है। दरअसल कर्नाटक कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। ऐसे में जब कुछ गांवों में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली के बिल लेकर पहुंचे तो लोगों ने बिल भरने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि कांग्रेस ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था और जैसे ही हमने कांग्रेस को वोट दिया और कांग्रेस को जीत मिली, वैसे ही वह मुफ्त बिजली पाने के हकदार हो गए। लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से साफ कह दिया कि वह बिजली का बिल लेकर अब उनके पास ना आएं क्योंकि वह बिल नहीं भरेंगे। लोगों का कहना है कि अब कुछ भी हो जाए हम बिल का भुगतान नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणा पत्र में पांच गारंटी योजना का एलान किया गया था। चुनाव नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इसका फायदा मिला। हालांकि अब इन पांच गारंटी योजना को लागू करने में कांग्रेस सरकार को काफी मशक्कत करनी होगी। दरअसल कर्नाटक में बिजली की सप्लाई करने वाली कंपनियां पहले ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रही है। बिजली कंपनियों के राजस्व में 4 हजार करोड़ से ज्यादा का अंतर है। कर्नाटक की तरह ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी मुफ्त बिजली देने का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed