Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Siddaramaiah clarified on not meeting Rahul Gandhi during Delhi visit, rejected BJP's allegations

Karnataka: दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात न होने पर सिद्धारमैया ने दी सफाई, BJP के आरोपों को किया खारिज

Sat, 12 Jul 2025 10:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 12 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी से मुलाकात ना होने पर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद सिद्धारमैया ने अपनी सफाई देते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली दौरे का उद्देश्य सिर्फ रक्षा मंत्री से मैसूरु दशहरा एयर शो को लेकर चर्चा करना था।

विज्ञापन
Karnataka Siddaramaiah clarified on not meeting Rahul Gandhi during Delhi visit, rejected BJP's allegations
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को भाजपा नेता अमित मालवीय के उस आरोप को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि राहुल गांधी ने उन्हें मिलने से इनकार कर उनका अपमान किया। मालवीय के इन आरोपों पर सिद्धारमैया ने साफ कहा कि उनका दिल्ली दौरा सिर्फ मैसूरु के दशहरा एयर शो के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिद्धारमैया ने लिखा कि दिल्ली में मेरे दौरे का मुख्य उद्देश्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर मैसूरु दशहरा एयर शो पर चर्चा करना था।

विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक के लोगों से बेहद स्नेह है। वह हमेशा याद करते हैं कि कैसे श्रीमती इंदिरा गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी कर्नाटक से चुनी गई थीं और कैसे इस राज्य ने हर मुश्किल घड़ी में कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने आगे लिखा कि गांधी परिवार कर्नाटक के लोगों के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा ऋणी रहेगा और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद एक गौरवशाली कन्नड़िगा हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: AAIB की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे; जानें भीषण हादसे में अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी से मुलाकात ना होने को लेकर अपनी सफाई देते हुए सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी कर्नाटक में बदलाव और विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तब भाजपा ने कन्नड़िगों को उनके हक का केंद्रीय फंड तक नहीं दिया। यहां तक कि जब कर्नाटक में बाढ़ आई, तब प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा।


सीएम पद को लेकर भी बोले सिद्धारमैया
सिद्धारमैया ने यह भी आरोप लगाया कि कर्नाटक से भाजपा सांसदों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के लिए कर्नाटक केवल चुनावों के समय याद आता है, जबकि कांग्रेस के लिए कर्नाटक की भलाई एक रोज का संकल्प है। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कितनी बार बताऊं? इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: एनएसए डोभाल के बयान से पाकिस्तान बौखलाया, अंतरराष्ट्रीय नियमों की दे रहा दुहाई

क्या बोले थे अमित मालवीय?
गौरतलब है कि भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि राहुल गांधी को सिद्धारमैया से मिलने का समय नहीं मिला और वह बिना मुलाकात किए लौट आए। उन्होंने लिखा कि यह पहली बार नहीं है जब गांधी परिवार ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का अपमान किया हो। इतिहास गवाह है कि कैसे राजीव गांधी ने बीमार वीरेंद्र पाटिल को पद से हटा दिया था। उन्होंने आगे कहा कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की प्रतीक्षा में हैं और सिद्धारमैया मजबूरी में उनके पीछे छिप रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed