{"_id":"5dfb15dc8ebc3e87ec7ff958","slug":"karnataka-police-has-detaine-historian-ramachandra-guha-during-protest-at-town-hall-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: बंगलूरू में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: बंगलूरू में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा हिरासत में
Thu, 19 Dec 2019 11:49 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में रामचंद्र गुहा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बंगलूरू के टाउन हॉल में प्रदर्शन कर रहे इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि लेफ्ट पार्टियों द्वारा भारत बंद का आयोजन किया गया है। जिसको देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू ग्रामीण सहित पूरे बंगलूरू में धारा 144 लागू की हुई है।
विज्ञापन
Karnataka: Police has detained historian Ramachandra Guha during protest at Town Hall in Bengaluru. (file pic) #CitizenshipAct pic.twitter.com/iW7HkllXc3
— ANI (@ANI) December 19, 2019विज्ञापन
दूसरी ओर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दक्षिण कन्नड़ जिले में 21 दिसंबर की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त सिंधू बी रूपेश ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में ही निषेधाज्ञा लागू कर दी।
विज्ञापन
मंगलूरू शहर के पुलिस उपायुक्त पी एस हर्ष ने बुधवार को कमिश्नरी क्षेत्र में ही 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू की थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संगठनों ने गुरुवार और शुक्रवार को नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है।