फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Police busts gang of robbers, seize over 17 kg stolen gold

Karnataka: पुलिस ने एसबीआई से चुराया गया 17 किलो से अधिक सोना किया जब्त; लुटेरों के गिरोह का किया भंडाफोड़

Tue, 01 Apr 2025 01:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दावणगेरे (कर्नाटक)। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Apr 2025 01:20 AM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने एसबीआई की न्यामटी शाखा से चोरी हुए 17.7 किलोग्राम सोने के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह सोना तमिलनाडु के मदुरै में एक कुएं से बरामद हुआ। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के ककराला गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ, जो दक्षिण भारत में कई बैंक लूट की वारदातों में शामिल था।

विज्ञापन
Karnataka Police busts gang of robbers, seize over 17 kg stolen gold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक पुलिस ने छह सदस्यों वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 17.7 किलोग्राम चोरी का सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 28 अख्तूबर 2024 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की दावणगेरे स्थित न्यामटी शाखा से चुराया गया था। सोने से भरा चोरी किया गया लॉकर तमिलनाडु के मदुरै जिले के उसलामपट्टी कस्बे में एक कुएं से बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान विजय कुमार (30 वर्षीय), अजय कुमार (28 वर्षीय), अभिषेक (23 वर्षीय), चंद्रु (23 वर्षीय), मंझुनाथ (32 वर्षीय) और परमानंद (30 वर्षीय) के रूप में की। विजय कुमार और अजय कुमार दोनों भाई हैं, जबकि परमानंद उनकी बहन का पति है। ये तीनों मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं, लेकिन कई वर्षों से न्यामटी में मिठाई का कारोबार कर रहे थे। बाकी तीन आरोपी इसी इलाके के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बन लूटपाट करने वाले अपराधी गिरोह बनाकर कर रहे काम, पुलिस का खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश बदायूं जिले के ककराला से एक और बैंक लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो दक्षिण भारत में कई बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। शुरुआत में पुलिस ने अनुमान लगाया कि इस डकैती में ककराला गिरोह शामिल हो सकता है। 


पुलिस ने बताया कि ककराला और आसपास के कस्बों में पांच से छह बैंक लुटेरे गिरोह सक्रिय हैं, पिछले दशक से देशभर में, खासकर दक्षिण भारत में, बैंक में डकैतियों को अंजाम दे रहे हैं। इनमें नवंबर 2024 में एसबीआई की वारंगल के रायापराथी शाखा से सोने की चोरी की घटना भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें: Telangana: हैदराबाद यूनिवर्सिटी की 400 एकड़ जमीन की बिक्री पर बवाल, केंद्रीय मंत्री ने CM रेड्डी को लिखा पत्र
 
ककराला गिरोह के काम करने का तरीका न्यामटी बैंक डकैती की घटना से काफी मिलता-जुलता था, क्योंकि वे आमतौर पर बड़े खेतों से घिरे बैंकों को निशाना बनाते थे। उनकी रणनीति में खिड़की से प्रवेश करना, गैस कटर का इस्तेमाल करना, डीवीआर लेकर फरार हो जाना और मोबाइल फोन का पूरी तरह से परहेज करना शामिल था।  

नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक जांच टीमों ने गुजरात, राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देशभर में कई राज्यों के कठिन इलाकों में अभियान चलाए, ताकि इन गिरोह के सदस्यों को पकड़ा जा सके। इन अभइयानों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में ककराला गिरोह के पांच सदस्यों गुड्डू कालिया, असलम, हजरत अली, अमरुद्दीन और बाब सहान को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed