{"_id":"67eadb87bfde7100dd008dc2","slug":"gang-of-20-behind-looting-of-kolkata-people-by-fake-central-agency-officers-police-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बन लूटपाट करने वाले अपराधी गिरोह बनाकर कर रहे काम, पुलिस का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बन लूटपाट करने वाले अपराधी गिरोह बनाकर कर रहे काम, पुलिस का खुलासा
Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
सार
West Bengal: कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले अपराधियों के पीछे 20 से अधिक लोगों के गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह मुख्य रूप से बड़ा बाजार के व्यापारियों को निशाना बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता में खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को लूटने वाले अपराधियों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि इन अपराधियों के पीछे 20 से अधिक लोगों का एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, यह गिरोह बड़ा बाजार इलाके में थोक व्यापारियों को निशाना बना रहा था। व्यापारी समुदाय को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा, यह बीस से अधिक लोगों का एक गिरोह हो सकता है, जो खुद को केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी बताकर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह खासतौर पर बड़ा बाजार के व्यापारियों को निशाना बना रहा है। गिरोह के सदस्य सीबीआई, ईडी या पुलिस अधिकारी बनकर लोगों के बैग और सामान की तलाशी लेते हैं और मौका मिलते ही कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के 24 परगना में गैस सिलेंडर विस्फोट; सात की मौत, चार बच्चे भी शामिल
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोई भी व्यक्ति खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आपकी तलाशी लेना चाहे तो उसे स्थानीय थाने जाने को कहें। अगर कोई जबरदस्ती करे या थाने जाने से मना करे तो तुरंत सौ नंबर पर कॉल करें। किसी भी हालत में ऐसे लोगों की बातों में न आएं और सतर्क रहें। अधिकारी ने बताया कि जांच अभी जारी है। शहर के कॉटन स्ट्रीट इलाके में 27 मार्च को तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति से 400 ग्राम सोने की चेन लूट ली थी।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन