{"_id":"69dd2e127673f771460acb80","slug":"karnataka-henious-crime-assault-case-takes-woman-takes-u-turn-new-twist-in-allegations-against-saint-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक यौन उत्पीड़न मामला पलटा: संत पर लगे आरोपों में नया मोड़, शिकायत करने वाली महिला ने लिया यू-टर्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक यौन उत्पीड़न मामला पलटा: संत पर लगे आरोपों में नया मोड़, शिकायत करने वाली महिला ने लिया यू-टर्न
Mon, 13 Apr 2026 11:35 PM IST
Himanshu Singh Chandel
आईएएनएस, चेन्नई
आईएएनएस, चेन्नई
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:35 PM IST
सार
कर्नाटक में संत से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा मोड़ आया है। शिकायत करने वाली महिला ने यू-टर्न लेते हुए आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उसका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। पहले लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब मामला और उलझ गया है।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में चर्चित संत से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। जिस महिला ने पहले गंभीर आरोप लगाए थे, उसने अब यू-टर्न लेते हुए कहा है कि पूरा मामला झूठे प्रचार का हिस्सा है। महिला के इस बयान ने पूरे विवाद को नई दिशा दे दी है और शुरुआती शिकायत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
महिला ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उसका और स्वामीजी का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। उसने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर भी दावा किया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश के तहत यह मामला खड़ा किया। महिला ने कहा कि वह जल्द सामने आकर पूरी सच्चाई बताएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- क्रिस्टन स्टीवर्ट पैरामाउंट-वार्नर डील के खिलाफ, 1 हजार एक्टर्स ने साइन किया ओपन लेटर; जानें पूरा मामला?
विज्ञापन
महिला ने पहले लगाए थे गंभीर आरोप
इस मामले में पहले महिला ने आरोप लगाया था कि संत बसव जयमृत्युंजय स्वामीजी ने उसके साथ यौन शोषण किया और लगातार उत्पीड़न किया। उसने यह भी दावा किया था कि उसने कई उच्च अधिकारियों और संस्थाओं को लिखित शिकायत दी थी। इन आरोपों के बाद मामला काफी सुर्खियों में आ गया था।
अब महिला ने पूरी कहानी बदल दी?
महिला ने अब अपने नए बयान में कहा है कि सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उसने कहा कि यह मामला झूठे प्रचार के जरिए फैलाया गया और उसे इसमें फंसाया गया। उसने यह भी कहा कि वह चार से पांच दिनों में वापस आकर पूरे मामले का खुलासा करेगी।
स्वामीजी ने पहले ही आरोपों को नकारा था
बसव जयमृत्युंजय स्वामीजी ने शुरुआत से ही सभी आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने महिला और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया था कि वे राजनीतिक प्रभाव में आकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने विजयपुरा में महिला के खिलाफ पलट शिकायत भी दर्ज कराई थी। महिला के यू-टर्न के बाद अब जांच की दिशा बदल सकती है। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की संभावना है। शुरुआती शिकायत और नए बयान के बीच अंतर को देखते हुए अब सच्चाई सामने लाने पर जोर रहेगा।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन