{"_id":"663ace7980721a86d50c82a8","slug":"karnataka-hd-revanna-could-not-get-bail-in-the-woman-kidnapping-case-hearing-today-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: महिला अपहरण मामले में एचडी रेवन्ना को नहीं मिल सकी जमानत, आज फिर होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: महिला अपहरण मामले में एचडी रेवन्ना को नहीं मिल सकी जमानत, आज फिर होगी सुनवाई
Wed, 08 May 2024 06:31 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 08 May 2024 06:31 AM IST
सार
Karnataka: महिला के अपहरण मामले में कर्नाटक के विधायक एचडी रेवन्ना की याचिका पर बुधवार को अदालत सुनवाई करेगी। इससे पहले उन्हें मामले में जमानत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
एचडी रेवन्ना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधायक एचडी रेवन्ना को महिला के अपहरण मामले में मंगलवार को यहां विशेष अदालत से जमानत नहीं मिली। अब उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। रेवन्ना विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में हैं। 66 वर्षीय पूर्व मंत्री को एसआईटी ने शनिवार को महिला के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें आठ मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन
अदालत ने शनिवार को रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जद(एस) संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके विश्वासपात्र सतीश बबन्ना पर महिला के अपहरण के आरोप में 29 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कुमारस्वामी ने जताया साजिश का संदेह...
जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उनके भतीजे और हासन से पार्टी उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले बांटी गई थी।
विज्ञापन