फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Dharmasthala row Minister Prahlad Joshi lashes out state govt accused Congress influenced by toolki

Dharmasthala Case: कर्नाटक सरकार पर बरसे मंत्री प्रह्लाद जोशी, कांग्रेस पर टूलकिट से प्रभावित कार्रवाई के आरोप

Thu, 28 Aug 2025 11:21 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने धर्मस्थल मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर टूलकिट के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। जोशी ने मामले की अदालत की निगरानी में जांच की मांग की। 

विज्ञापन
Karnataka Dharmasthala row Minister Prahlad Joshi lashes out state govt accused Congress influenced by toolki
प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने धर्मस्थल में पिछले दो दशकों में हुई हत्याओं, दुष्कर्म और दफनाने के आरोपों से जुड़े मामले में 'टूलकिट' के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने मामले की अदालत की निगरानी में जांच की भी मांग की। 

विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता जोशी ने कहा, 'धर्मस्थल मामले में, बिना सोचे-समझे, कर्नाटक सरकार ने विभिन्न हिंदू तीर्थस्थलों के प्रति लोगों की श्रद्धा और भक्ति को कम करने के लिए एक टूलकिट के प्रभाव में काम किया है। यह एक सुनियोजित योजना है।'
विज्ञापन


हमेशा हिंदू विरोधी रही है कांग्रेस पार्टी 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब शिकायतकर्ता खोपड़ी और कुछ हड्डियां लेकर शिकायत देने आया था, तब दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस ने जांच का सुझाव दिया था, लेकिन ऐसा किए बिना ही विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने धर्मस्थल और देश के अन्य हिंदू तीर्थस्थलों को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिंदू विरोधी रही है, मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच कर रही है, लेकिन अदालत की निगरानी में जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: APPSC सदस्य मेपुंग तादर के खिलाफ नहीं मिले दुराचार के सबूत, निलंबन को तुरंत हटाने का आदेश

जूठी गवाही के आरोप में शिकायतकर्ता को गिरफ्तार किया
एक शिकायतकर्ता, जिसकी बाद में पहचान सी एन चिन्नैया के रूप में हुई और जिसे झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया, ने पिछले दो दशकों में धर्मस्थल में कई शवों को दफनाने का दावा किया, जिनमें यौन उत्पीड़न के निशान वाली महिलाओं के शव भी शामिल थे। इस दावे के पीछे स्थानीय मंदिर के प्रशासकों का हाथ बताया गया।


भाजपा ने मंदिर को निशाना बनाने का किया था विरोध
भाजपा ने मंदिर को निशाना बनाने का विरोध किया था। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी शिकायत झूठी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े ने भी एसआईटी के गठन का स्वागत किया है। एसआईटी ने शिकायतकर्ता द्वारा धर्मस्थल में नेत्रवती नदी के किनारे वन क्षेत्रों में पहचाने गए कई स्थानों पर खुदाई की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वहां मानव अवशेष हैं। दो स्थानों पर कुछ कंकाल मिले।

ये भी पढ़ें: NIA: विजयनगरम बम धमाके मामले में एनआईए को मिली बड़ी सफलता, हथियार सप्लाई करने वाला अपराधी गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री के बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस बयान पर कि चामुंडी हिल सिर्फ हिंदुओं की संपत्ति नहीं है, जोशी ने कहा कि उनका बयान गैर-जिम्मेदाराना है और इसका उद्देश्य केवल 'तुष्टिकरण' है। उन्होंने कहा, 'हाल ही में विधानसभा में आरएसएस का प्रार्थना गीत गाने के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर से ही निशाने पर लिए जाने के बाद, वह संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed