फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA got success in Vijayanagaram bomb blast case criminal who supplied weapons arrested

NIA: विजयनगरम बम धमाके मामले में एनआईए को मिली बड़ी सफलता, हथियार सप्लाई करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 11:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 28 Aug 2025 11:19 PM IST
सार

एनआईए ने बिहार निवासी आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह आईएस आतंकी साजिश में शामिल था और देशभर में जिहादी गतिविधियों के लिए हथियार सप्लाई करता था। जांच में सामने आया कि वह पहले गिरफ्तार किए गए सिराज और समीर के संपर्क में था। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने इसी साल मई में संयुक्त अभियान चलाकर साजिश का पर्दाफाश किया था।

विज्ञापन
NIA got success in Vijayanagaram bomb blast case criminal who supplied weapons arrested
झारखंड में एनआईए का बड़ा एक्शन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़ी बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बिहार निवासी आरिफ हुसैन उर्फ अबू तालिब को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वह देश के कई हिस्सों में जिहादी गतिविधियों के लिए हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। एनआईए ने उसे बुधवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पकड़ा, जब वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को जल्द ही आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी का कहना है कि आरिफ का नाम विजयनगरम (आंध्र प्रदेश) में आईएस से जुड़ी आतंकी साजिश में सामने आया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और देश से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


सिराज और समीर से कनेक्शन
एनआईए की जांच में पता चला कि आरिफ की नजदीकी सिराज-उर-रहमान से थी। सिराज को पहले ही इस मामले में सैयद समीर के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों के पास से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन बरामद हुए थे और वे आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरिफ ने सिराज और समीर को हथियार और संसाधन उपलब्ध कराने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'RSS नहीं बताएगा कि ट्रंप से कैसे निपटे सरकार', अमेरिकी टैरिफ पर भागवत की दो टूक


हथियार सप्लाई का नेटवर्क
जांच एजेंसी के अनुसार, आरिफ देशभर में सक्रिय जिहादी गतिविधियों के लिए हथियारों की सप्लाई करता था। वह गुप्त रूप से कई जगहों पर हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था। उसकी गतिविधियों से सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं, लेकिन गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वह देश छोड़ने के इरादे से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। एनआईए को शक है कि आरिफ कई अन्य राज्यों में भी हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में कल दो नए न्यायाधीशों को CJI दिलाएंगे शपथ, पूरी होगी 34 जजों की संख्या

संयुक्त अभियान से उजागर हुई साजिश
इस साल 17 मई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर विजयनगरम और आसपास के इलाकों में बम विस्फोट की कथित साजिश का पर्दाफाश किया था। इसी अभियान में सिराज और समीर गिरफ्तार हुए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद आरिफ का नाम सामने आया और अब जाकर एनआईए ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed