CT Ravi FIR Row: आज कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल; रवि बोले- खतरे में जान, मंत्री के खिलाफ जवाबी शिकायत
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने जवाबी शिकायत की है। हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस रवि को अज्ञात स्थान पर ले गई। अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा देखते हुए पुलिस एहतियात बरत रही है। आज भाजपा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जानिए इस मामले से जुड़े अपडेट्स
विस्तार
#WATCH | Belagavi, Karnataka: BJP leader CT Ravi says, "Police brought me to Khanapura police station around 8 pm. They didn't tell me in which case they brought me. They're not registering my complaint, they're not even filing zero FIR. If something happens to me, Congress Govt… pic.twitter.com/3AUfoE9VGR
— ANI (@ANI) December 20, 2024विज्ञापन
अपराधी की तरह व्यवहार कर रही पुलिस
भाजपा एमएलसी ने आरोप लगाया कि झूठा मामला दर्ज करके वे मेरी हत्या की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले ही शिकायत दर्ज कर दी है। मुझे पुलिस स्टेशन लाए हुए 3 घंटे हो चुके हैं, और मुझे यह नहीं बताया गया है कि मुझे पुलिस स्टेशन क्यों लाया गया है। अगर मुझे कुछ होता है तो पुलिस, डीके शिवकुमार, लक्ष्मी हेब्बलकर और उनकी टीम जिम्मेदार होगी। वे मेरे साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार कर रहे हैं और इससे मुझमें संदेह पैदा हो रहा है। मैंने एक मंत्री के रूप में काम किया है और मैं एक जनप्रतिनिधि हूं। वे आपातकाल के समय जिस तरह से काम करते थे, उसी तरह से काम कर रहे हैं।'
कांग्रेस की महिला मंत्री के खिलाफ भाजपा की जवाबी शिकायत
रवि ने बेलागवी के सुवर्ण सौधा (विधानसभा) में खुद पर हमला करके कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लक्ष्मी हेब्बालकर, चामराजा हट्टिहोली, डीके शिवकुमार, सद्दाम और अन्य के खिलाफ बेलगावी के खानापुरा पुलिस स्टेशन में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है।
Karnataka: BJP leader CT Ravi filed a counter complaint at Khanapura police station, Belagavi against Lakshmi Hebbalkar, Chamaraja Hattiholi, DK Shivakumar, Saddam, and others for allegedly trying to kill him by attacking him (CT Ravi) at Suvarna Soudha, Belagavi. pic.twitter.com/HwbPRV2x4N
— ANI (@ANI) December 20, 2024
रवि के वकील ने लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले रवि को हिरासत में लेने और गैरकानूनी तरीके से उन्हें वकील या अपने कानूनी प्रतिनिधि से मिलने से रोकने का है। भाजपा का आरोप है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के निर्देश पर पुलिस के अधिकारी उन्हें सीटी रवि से मिलने नहीं दे रहे हैं। रवि के वकील चेतन ने बताया कि जैसे ही उन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली, वे तुरंत खानपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया, 'हमें लगभग एक घंटे तक गेट पर ही रखा गया और पुलिस स्टेशन में प्रवेश करने से रोक दिया गया।
पुलिस पर प्राथमिकी दर्ज न करने का आरोप, विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा#WATCH | Belagavi, Karnataka: BJP leader CT Ravi's lawyer, Advocate Chetan says, "... As soon as we received information, we immediately rushed to Khanapur Police Station. We were prohibited from entering the Police Station at the gate itself for about an hour... Every accused… pic.twitter.com/cxw4MRu6Yl
— ANI (@ANI) December 19, 2024
रवि के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले और कानूनी प्रावधानों का जिक्र कर कहा, प्रत्येक आरोपी को पुलिस हिरासत के दौरान या जब भी उससे पूछताछ की जाती है, अपने वकील से मिलने का अधिकार है। इसके बावजूद, हमें 1.5 घंटे तक अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई... जब हम सीटी रवि से मिले, तो उन्होंने कहा कि वे एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं। रवि के मुताबिक उनकी जान को खतरा है। वकील ने आरोप लगाया कि लिखित शिकायत के बावजूद खानपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा, पुलिस का यह बर्ताव मनमानी है... भाजपा विधायक और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) शुक्रवार को विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे।
#WATCH | Belagavi, Karnataka: State assembly LoP and BJP Leader R Ashoka says, "The Police Station has become a Congress party office. As elected members, we have been sitting here for the last 4-5 hours. The Police Commissioner is not giving the acknowledgement. The Police… pic.twitter.com/2N4x2G3irO
— ANI (@ANI) December 19, 2024
भाजपा का आरोप- पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज'; शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर ने सीटी रवि को प्रताड़ित किया, उनके सिर से खून बह रहा था... पूरे कर्नाटक में 'गुंडाराज' है... भाजपा शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। मैं पुलिस अधिकारियों से कहना चाहता हूं, सरकार स्थायी नहीं होती। पुलिस को कानून और व्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए।
बेलगावी सिटी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन ने सरकार के निर्देश पर कार्रवाई के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के कारण वे उस स्थान का खुलासा नहीं करेंगे जहां भाजपा नेता सीटी रवि को ले जाया जा रहा है। इससे पहले बीजेपी एमएलसी सीटी रवि को खानपुर पुलिस स्टेशन से कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरी जगह ले जाया गया।
भाजपा नेता पर FIR क्यों, क्या है महिला मंत्री के आरोप?
बता दें कि रवि के खिलाफ कर्नाटक सरकार में मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। लक्ष्मी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विधान परिषद में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
आरोपी भाजपा विधायक की सफाई- व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की#WATCH | Belagavi, Karnataka: BJP MLC CT Ravi being taken from Khanapur Police Station.
— ANI (@ANI) December 19, 2024
FIR was filed against him on the complaint by state minister Lakshmi Hebbalkar. She alleged that he used derogatory words against her in the Legislative Council today. pic.twitter.com/AABsZ1BnQX
इससे पहले भाजपा एमएलसी रवि ने कहा, 'कांग्रेस के आरोप झूठे हैं, ऑडियो और वीडियो की पुष्टि होने दीजिए, उसके बाद मैं बोलूंगा। मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा..... मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो किसी को व्यक्तिगत रूप से गाली दे। मैंने उन्हें गाली नहीं दी, मुझे नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्यों लगा। मैंने उनके खिलाफ कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की है।'
पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री और सभापति होरट्टी का बयान
विधानपरिषद के सभापति होरट्टी ने क्या कहा?
पूरे विवाद पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति होरट्टी ने परिषद सचिवालय के कर्मचारियों से वीडियो और ऑडियो की जांच करने को कहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रिकॉर्डिंग टीम ने उन्हें बताया कि घटना के समय उन्होंने रिकॉर्डिंग बंद कर दी थी, क्योंकि सदन स्थगित हो चुका था। बाद में सभापति ने कहा कि उन्होंने हेब्बालकर और कांग्रेस एमएलसी उमाश्री, बालकिस बानू, यतीन्द्र सिद्धारमैया और नागराज यादव से बात की। सभी ने रवि पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सभापति के मुताबिक रवि ने भी उनसे मुलाकात की और कहा कि उन्होंने कोई अपमानजनक शब्द का प्रयोग नहीं किया। रवि ने उनसे केवल इतना कहा कि वे 'निराश' हैं। विवाद बढ़ने पर होरट्टी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। उन्होंने शिकायतकर्ता मंत्री और आरोपी भाजपा नेता से आत्मनिरीक्षण करने की अपील भी की।