फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress MLA K R Ramesh Kumar Rape Remark Priyanka Gandhi slams Karnataka Congress MLA before Priyanka gandhi Rahul gandhi rally in UP tomprrow, fear of questioning the slogan of Congress larki hun lar sakti hun

Karnataka Congress MLA Rape Remark: प्रियंका-राहुल की रैली से पहले डैमेज कंट्रोल की कोशिश, कांग्रेस के नारे पर सवाल उठने का डर

Fri, 17 Dec 2021 07:37 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 17 Dec 2021 07:37 PM IST
सार

विपक्ष की ओर से लगातार बढ़ते दबाव के बीच प्रियंका गांधी का फटकार लगाने वाला यह ट्वीट  शुक्रवार शाम को आया। उससे पहले के रमेश कुमार को अपने आपत्तिजनक बयान के लिए पार्टी ने माफी मांगने को कहा गया। 

विज्ञापन
Karnataka Congress MLA K R Ramesh Kumar Rape Remark Priyanka Gandhi slams Karnataka Congress MLA before Priyanka gandhi Rahul gandhi rally in UP tomprrow, fear of questioning the slogan of Congress larki hun lar sakti hun
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस के विधायक के रमेश कुमार के रेप पर दिए विवादस्पद बयान पर विवाद और बवाल बढ़ने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायक की रेप वाली टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इस तरह की टिप्पणियां ‘अपमानजनक’ हैं। रमेश कुमार के इस विवादस्पद बयान को लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है और कई महिला नेताओं ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग भी की।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया और पूछा कि वे इस पर चुप क्यों हैं? भाजपा ने आरोप लगाया कि महिलाओं के बारे में इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देने का कांग्रेस में एक इतिहास रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के नेताओं की बेचैनी बढ़ी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक के एक बयान ने यूपी में कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी, क्योंकि सिर्फ इस बयान से महिला सशक्तिकरण के प्रियंका गांधी की चुनावी रणनीति को तगड़ा झटका लगने का डर हुआ। राहुल और प्रियंका गांधी की शनिवार को बाराबंकी के हैदरगढ़ में 'भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ रैली' है और पार्टी रणनीतिकारों के लिए समय से पहले इसका डैमेज कंट्रोल करना जरूरी था। 

Karnataka Congress MLA K R Ramesh Kumar Rape Remark Priyanka Gandhi slams Karnataka Congress MLA before Priyanka gandhi Rahul gandhi rally in UP tomprrow, fear of questioning the slogan of Congress larki hun lar sakti hun
के आर रमेश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका गांधी से सवाल पूछे जाते
यूपी चुनाव से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा ‘शनिवार को होने वाली रैली में जब प्रियंका या राहुल गांधी मंच से बोलते तो विपक्ष और मीडिया उनसे इसी मुद्दे पर सवाल करता और हमारा मुख्य मुद्दा पीछे रह जाता। इसलिए समय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को संदेश देना जरूरी था।’

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के रणनीतिकारों ने समय रहते यह भांप लिया कि पार्टी विधायक ने कितना आपत्तिजनक बयान दिया है और इससे विरोधियों को यूपी में कांग्रेस पर हमला करने का एक मौका मिल सकता है। और प्रियंका गांधी के मुख्य चुनाव नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर सवाल उठ सकते हैं। 

Karnataka Congress MLA K R Ramesh Kumar Rape Remark Priyanka Gandhi slams Karnataka Congress MLA before Priyanka gandhi Rahul gandhi rally in UP tomprrow, fear of questioning the slogan of Congress larki hun lar sakti hun
घोषणा पत्र जारी करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (मध्य में), आराधना शुक्ला व प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने बनाया है महिला सशक्तिकरण को मुद्दा
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिला सशक्तिकरण को सबसे मुख्य मुद्दा बनाया है। हाथरस दुष्कर्म मामले पर प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा को लंबे समय तक मुद्दा बनाए रखा। लेकिन अपने ही पार्टी के विधायक के विवाद में फंसने के बाद  यूपी चुनाव से जुड़े नेताओं को इस बात की चिंता सताने लगी कि यदि विरोधियों ने इस मामले को और तूल दिया तो विपक्ष पार्टी विधायक के इस बयान को चुनाव में भी मुद्दा बना सकता हैं, इसलिए प्रियंका गांधी ने समय रहते इस मामले में दखल दिया।  

कांग्रेस ने यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को चुनाव में टिकट देने का फैसला किया है। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के लिए कई चुनावी वादे किए गए हैं। लड़कियों को स्कूटी और मोबाइल फोन और महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर देने समेत कई बातें कहीं गई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed