{"_id":"699ae4a21fedeadf3503c8a5","slug":"karnataka-bjp-mla-caught-taking-rs-5-lakh-bribe-remanded-to-judicial-custody-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: भाजपा विधायक लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठेकेदार से रिश्वतखोरी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: भाजपा विधायक लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ठेकेदार से रिश्वतखोरी का आरोप
Sun, 22 Feb 2026 04:42 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:42 PM IST
सार
Karnataka: ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा विधायक चंद्रु लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें लोकायुक्त की कार्रवाई में कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
भाजपा विधायक चंद्रु लमानी
- फोटो : एक्स/डॉ. चंद्रु लमानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंद्रु लमानी को तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें एक ठेकेदार से कथित तौर पर पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। लमानी को शनिवार रात गडक से बंगलूरू लाया गया और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष अदालत में पेश किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अदालत ने शिराहट्टी के विधायक को लमानी तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लमानी पेशे से डॉक्टर हैं। विधायक को गडक जिले के चिंचाली के रहने वाले श्रेणी-1 ठेकेदार विजय पुजार की शिकायत के बाद लोकायुक्त की कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा गया था।
लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि यह कथित रिश्वतखोरी लघु सिंचाई विभाग के कामों से जुड़ी थी, जिसमें सड़क के किनारे पुश्तों (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण भी शामिल है। आरोपी ने परियोजना को मंजूरी देने के लिए शिकायतकर्ता से 11 लाख रुपये की मांग की थी और जाल बिछाने की कार्रवाई के दौरान पांच लाख रुपये लिए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास की TMC में वापसी, बोले- दूसरी पार्टी में जाना मेरी गलती थी
लमानी के साथ उनके निजी सहायक मंजुनाथ वाल्मीकि और गुरु नाइक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन