फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Indian footballer and ex-MLA Dipendu Biswas returns to Trinamool ahead of Assembly polls

Bengal: चुनाव से पहले पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास की TMC में वापसी, बोले- दूसरी पार्टी में जाना मेरी गलती थी

Sun, 22 Feb 2026 04:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Feb 2026 04:08 PM IST
सार

Bengal: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी की और कहा कि दूसरी पार्टी में जाना उनकी गलती थी। बिस्वास 2016 में टीएमसी के टिकट पर ही विधायक बने थे। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Former Indian footballer and ex-MLA Dipendu Biswas returns to Trinamool ahead of Assembly polls
दीपेंदु बिस्वास - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीपेंदु बिस्वास ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में फिर से वापसी कर ली। उनके साथ जिले के कई नेताओं ने भी सत्तारूढ़ दल का दामन थामा है। इनमें बशीरहाट नंबर-1 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कादेर सरदार और बशीरहाट नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पार्थसारथी बसु भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले बिस्वास की तृणमूल में वापसी को काफी अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि उन्हें आगामी चुनाव में टिकट दिया जा सकता है। 

चार साल बाद टीएमसी में वापसी
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी बिस्वास लंबे समय तक तृणमूल से जुड़े रहे थे। 2016 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने उन्हें टिकट दिया था और वह बशीरहाट दक्षिण सीट से जीतकर विधायक बने थे। हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर बिस्वास 2021 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लेकिन भाजपा ने भी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया। हालांकि, उन्हें पार्टी की राज्य समिति का स्थायी सदस्य बनाया गया था। इसके बावजूद, उन्होंने कुछ ही महीनों में भाजपा छोड़ दी और तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी कार्यालय को अपना इस्तीफा भेज दिया। अब चार साल बाद बिस्वास ने फिर से तृणमूल में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: भास्कर जाधव बोले- सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा विपक्ष, भारत-US समझौते का दिया हवाला


दूसरी पार्टी में जाना मेरी गलती थी: दीपेंदु बिस्वास
रविवार को बशीरहाट में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आधिकारिक रूप से टीएमसी में शामिल कराया। शामिल होने के बाद बिस्वास ने माना कि टीएमसी छोड़ने का उनका फैसला गलत था। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत संघर्ष करके फुटबॉल खिलाड़ी बना, इसलिए संघर्ष मेरे साथ हमेशा रहता है। पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना मेरी गलती थी।' 

टीएमसी में वापसी का फैसला क्यों लिया?
पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने वापसी का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बशीरहाट में किए जा रहे विकास कार्यों का समर्थक हूं, इसलिए मैं तृणमूल कांग्रेस में वापस आया हूं'। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा, 'पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।' 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed