फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP leader targeted siddaramaiah on Hindutva

कर्नाटकः भाजपा नेता ने सिद्धारमैया पर कसा तंज, अगली बार आए योगी तो बोलने लगेंगे 'जय श्रीराम'

Mon, 08 Jan 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Jan 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Karnataka BJP leader targeted siddaramaiah on Hindutva
- फोटो : ani

कर्नाटक में इस साल होने वाले चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। भाजपा जहां पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के नेतृत्व में हिंदुत्व की धार तेज करने में लगी है वहीं कांग्रेस भी उसकी देखादेखी इस मामले में पीछे रहने को तैयार नहीं है। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद आगे बढ़कर मोर्चा संभाला हुआ है। यही कारण है कि एक दिन पहले कर्नाटक के बंगलूरू में हुई रैली में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यह तंज कसने से नहीं चूके कि अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भी खुद के हिंदू होने का सबूत पेश करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः पहली बार ट्विटर वार में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कर्नाटक के सीएम को दिया करारा जवाब
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




इसी कड़ी में भाजपा के एक और नेता ने राज्य के मुख्यमंत्री पर तंज कस दिया है। राज्य के भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने सिद्धारमैया पर तंज कसा है कि जब पहली बार आदित्यनाथ कर्नाटक आए थे तब सिद्धारमैया ने पहली बार ‌हिंदूत्व पर बोलना शुरू किया था। योगी दूसरी बार कर्नाटक आए तो सिद्धारमैया कह रहे हैं उनके नाम में राम और सिद्ध दोनों है। अगर योगी तीसरी बार यहां आते हैं तो निश्चित रूप से वह 'जय श्रीराम' बोलना शुरू कर देंगे। 

बता दें कि कनार्टक में इसी साल अप्रैल मई में चुनाव होने हैं, यहां सीधी टक्कर भाजपा और सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच है। पिछले चुनावों में येदियुरप्पा की बगावत के कारण यहां भाजपा को बुरी गत झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार उनकी वापसी के बाद भाजपा के लिए हालत कुछ बेहतर दिख रहे हैं।


पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर सीधे सीधे चुनावों की पूरी जिम्मेदारी दे दी है, साफ है कि पार्टी जीती तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी वही होंगे। ऐसे में पार्टी को जीत दिलाने के‌ लिए येदियुरप्पा ने भी यहां पूरी ताकत झोंक दी है।

वह पूरे राज्यभर में रथयात्रा निकालकर वोटरों को लामबंद करने में जुटे हैं और इस कड़ी में हिंदुत्व उनका बड़ा हथियार बना हुआ है। इसी की काट के लिए कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हिंदुत्व के प्रति नरम रुख अख्तियार करते हुए बीते कुछ समय में अपनी रणनीति बदल दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed