{"_id":"66e1dc4545388b2dec0c06e1","slug":"karnataka-arson-and-stone-pelting-in-mandya-situation-tense-in-area-know-all-updates-in-hindi-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मांड्या में आगजनी और पथराव, इलाके में हालात तनावपूर्ण; लगाई गई धारा 163","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मांड्या में आगजनी और पथराव, इलाके में हालात तनावपूर्ण; लगाई गई धारा 163
Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
सार
कर्नाटक के माड्या में पथराव और आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के दौरान दो समुदाय के लोगों में झड़प हो गई। जिसके बाद विवाद उग्र हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में बुधवार को गणपति विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर जुलूस पर पथराव किया गया, जिसके कारण झड़पें हुईं।
विज्ञापन
VIDEO | Tensions gripped Nagamangala town in Karnataka's Mandya district earlier today (Wednesday) following clashes between two groups during Ganpati Visarjan. Stones were allegedly thrown on the procession, which led to the clashes. Section 144 has been imposed in the area.… pic.twitter.com/mlx8b4DzgQ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 11, 2024
विज्ञापन
कथित तौर पर यह घटना तब हुई जब भक्त गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। जब जुलूस बदरीकोप्पलु से एक मस्जिद के पास से गुजरा तब उस पर पत्थर फेंके गए। जिसके बाद दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद बुधवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के नागमंगला शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
विज्ञापन
इसके बाद कई हिंदू युवाओं ने पुलिस स्टेशन के सामने गणेश की मूर्ति रखी और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समूह ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए कुछ दुकानों में आग लगा दी और टायर जलाए, जिससे तनाव और बढ़ गया। पेंट की दुकान, बाइक शोरूम और कपड़ों की दुकान में आग लगाई गई है। आगजनी की घटना के बाद इलाके में हालात असामान्य हो गए हैं। हालात को काबू करने के लिए इलाके में बीएनएस की धारा 163 को लगाया गया है।