फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kargil war was complete intelligence failure say retired brigadier mps bajwa

कारगिल युद्ध राष्ट्रीय स्तर पर खुफिया तंत्र की नाकामयाबी का ही नतीजा था- रिटायर्ड ब्रिगेडियर बाजवा

Thu, 20 Jul 2017 01:19 PM IST
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 20 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
kargil war was complete intelligence failure say retired brigadier mps bajwa
ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा - फोटो : Indian Express
कारगिल के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा ने एक बार फिर कहा है कि कारगिल युद्ध हमारे खुफिया तंत्र की नाकामयाबी का ही नतीजा था। वो हवाई जहाज जिसे कारगिल में सूचना एकत्रित करने के लिए रखा गया था उसे किसी और काम के लिए कहीं और लगा दिया गया था। 
विज्ञापन


बाजवा चंडीगढ तीसरे मेज. जन. केएश बाजवा मेमोरियल आर्टिलरी युद्ध रेजिमेंट में अपने अनुभव शेयर कर रहे थे। कारगिल युद्ध के दौरान बावा 192 माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभाली थी। बाजवा को टाइगर हिल पर अपनी सेना का उत्साह बढ़ाने और वीरता के लिए सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


अपने भाषण में बाजवा ने कहा कि हमारा खुफिया तंत्र भारतीय सेना को पाकिस्तानी सैन्य गतिविधियों की जानकारी मुहैया देने में पूरी तरह विफल रहा। 

चरवाहों ने दी थी टाइगर हिल पर पाकिस्तानी सेना के होने की खबर

kargil war was complete intelligence failure say retired brigadier mps bajwa
कारगिल युद्ध - फोटो : file photo
बाजवा ने कहा कि हमें स्थानीय चरवाहों ने सूचना दी की कुछ लोग शिखर पर बैठे हैं। एक बटालियन के साथ टाइगर हिल को वापस पाना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था। लेकिन कारगिल तब अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हरियाणा की जनसभा में कहा कि हमारे टाइगर हिल पर पाकिस्तानियों ने कब्जा कर लिया है इसके बाद पाकिस्तान ने एलान किया कि हमने टाइगर हिल पर कब्जा कर लिया है।

बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान की रणनीति थी वे कारगिल में जूनोजी ला पास जो कश्मीर के साथ लद्दाख को जोड़ता है, जून तक बर्फ से ढंका रहेगा और वे भारतीय सेना को वहां पहुंचने से रोक सकेगे.

बाजवा ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के पास अत्याधुनिक अमरीकी गन लोकेटिंग राडार मौजूद  हैं। जबिक हमारी सेना अपने घायल जवानों को  सुविधा नहीं दे पाई जो हमें पहाड़ों पर देनी चाहिए थी। बाजवा ने कारगिल पर विजय का सारा श्रेय अपनी  जूनियर लीडरशिप को दिया और कहा कि हमारे जाबांजो ने  दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए। 

कारगिल से हमने क्या सीखा..हमारा खुफियातंत्र नाकामयाब रहा। ऑपरेशन की तैयारियां कैसे करें। आश्चर्य और धोखे, हवाई सहायता, सैन्य का अनुभवी उपयोग, लड़ाई के मैदान में जूनियर लीडरशिप को कैसे आगे बढाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed