{"_id":"68651ba0b3b00109500aa07c","slug":"kanwar-yatra-2025-controversy-bjp-sudhanshu-trivedi-attack-samajwadi-st-hasan-congress-digvijay-singh-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर फिर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह और एसटी हसन के बयानों पर भाजपा का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा पर फिर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह और एसटी हसन के बयानों पर भाजपा का पलटवार
Wed, 02 Jul 2025 05:15 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:15 PM IST
सार
Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सपा नेता एसटी हसन के बयानों ने विवाद खड़ा कर दिया है। हसन ने यात्रा मार्ग पर धार्मिक पहचान की घटनाओं को आतंकवाद बताया, जबकि दिग्विजय ने कांवड़ यात्रा के बहाने नफरत फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं को घेरा।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन के बयानों पर भाजपा ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं पर हिंदू विरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाया। वहीं एसटी हसन ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों की धार्मिक पहचान पूछे जाने की घटनाओं की तुलना आतंकवाद से कर दी।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा में अगर राज्य सरकारें सुविधाएं देती हैं तो कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन जब इस यात्रा का इस्तेमाल नफरत फैलाने के लिए किया जाता है, तब दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में नफरत फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
एसटी हसन ने धार्मिक पहचान पूछने पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कुछ हिंदू संगठनों द्वारा होटल कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों की धार्मिक पहचान पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी से नाम पूछना और कपड़े उतरवाकर धर्म पहचानना भी एक तरह का आतंकवाद है। एसटी हसन ने कहा कि जिस तरह आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को निशाना बनाया था, यह भी वैसा ही है।
विज्ञापन
भाजपा ने दोनों नेताओं पर किया हमला
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इनके बयानों की सोच एक जैसी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में 'डिस्मैंटलिंग ग्लोबल हिंदुत्व' जैसी बैठकों में हिस्सा लेते हैं, चेन्नई में 'सनातन धर्म के उन्मूलन' की बातें होती हैं और उसी सोच से ये दोनों नेता प्रभावित नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट की समीक्षा पर बैठक के लिए केवल पार्टी प्रमुख से बात; इनके अनुरोध होंगे खारिज
त्रिवेदी ने दिया पुराने बयानों का हवाला
सुधांशु त्रिवेदी ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया कि उनके लिए जाकिर नाइक 'शांति का दूत' हैं, ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहते हैं और हाफिज सईद को 'हाफिज साहब'। लेकिन कांवड़ यात्रा में ही इन्हें सांप्रदायिकता नजर आती है। उन्होंने सवाल किया कि एसटी हसन बताएं कि वो उन लोगों के साथ क्यों खड़े हैं जो अपना नाम और पहचान छुपाते हैं।
ये भी पढ़ें: 'हां, मैं पांच साल CM रहूंगा...', सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज
सरकार पर एसटी हसन का आरोप
एसटी हसन ने उत्तराखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार आंखें मूंदे बैठी है और ऐसे कृत्यों को मूक समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं। हसन ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
हर साल सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर राजनीति गरमा जाती है। जहां भाजपा और हिंदू संगठनों के लिए यह आस्था का विषय है, वहीं विपक्षी दल इसे राजनीति से प्रेरित बताकर सवाल उठाते हैं। इस बार भी वही हालात बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन