फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath will meet Mallikarjun Kharge in Delhi on Tuesday and submit his resignation

Kamal Nath: हार के बाद दिल्ली में कमलनाथ की हाजिरी, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ये नाम दौड़ में

Tue, 05 Dec 2023 05:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 05 Dec 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ को पद से हटाने की वजह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार तो है ही। इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को घटकों को लेकर उनके बयान की वजह से भी कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ से नाराज है...
loader
Kamal Nath will meet Mallikarjun Kharge in Delhi on Tuesday and submit his resignation
Kamal Nath - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी की हार के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमलनाथ आज प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि कमलनाथ मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

राजधानी दिल्ली रवाना होने से पहले कमलनाथ ने मंगलवार को पार्टी के सभी हारे और जीते उम्मीदवारों के साथ बैठक की। भोपाल में प्रदेश कार्यालय में हार की समीक्षा की गई। कमलनाथ ने सभी प्रत्याशियों से वन टू वन चर्चा की। कमलनाथ ने कहा, 'मुझे कुछ विधायकों ने बताया कि उन्हें अपने गांव में 50 वोट मिले। यह कैसे हो सकता है। जिसको पहले से परिणाम पता था, उसने एग्जिट पोल बनवाया होगा। एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था।

कांग्रेस नेताओं के ईवीएम हैक होने की बात पर बोले, 'सभी की बात सुन लूं, फिर किसी फैसले पर आना सही होगा। आप भी जानते हैं कि क्या माहौल था, मुझसे नहीं, पब्लिक से पूछिए। बैठक के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर कहा, 'हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया है। अब वीवीपैट आई है, तो 7 सेकंड के लिए वोट किए दिए गया है, दिखाया जाता है। मूल बात यह है कि जिस मशीन में चिप लगी है, उसके हैक होने की संभावना होती है।'

चुनाव में कांग्रेस की इस वजह से भी हुई थी किरकिरी

सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ को पद से हटाने की वजह मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार तो है ही। इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को घटकों को लेकर उनके बयान की वजह से भी कांग्रेस आलाकमान कमलनाथ से नाराज है। चुनाव के दौरान कमलनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और जनता दल यूनाइटेड सुप्रीमो नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं के खिलाफ सीट बंटवारे को लेकर टिप्पणी की थी। सूत्रों ने बताया कि आलाकमान कथित तौर पर कमलनाथ के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुलाकात करने से भी नाराज बताया जा रहा है।

शिवराज सिंह से मुलाकात पर कमलनाथ की सफाई

मध्यप्रदेश में हार के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज को जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा, 'मुख्यमंत्री को बधाई दी। जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो वह भी मुझे बधाई देने आए थे। मैंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि हम विरोधी दल रहेंगे और प्रदेश के हित में जो सकेगा मदद करेंगे। आज प्रदेश में भयंकर समस्याएं, प्रदेश के सामने बहुत बड़ी चुनौती बेरोजगारी की है, प्रदेश में कृषि क्षेत्र की चुनौती है। प्रदेश की आर्थिक गतिविधि बनी रहने के लिए हमारा जो योगदान होगा हम जरूर देंगे।

नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उठापटक शुरू

मध्यप्रदेश में करारी हार के बाद कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के इस्तीफे की अटकलें शुरू हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस के साथ साथ नेता प्रतिपक्ष के नामों को लेकर भी उठापटक भी शुरू हो गई है। इस बार पार्टी ने दोनों ही पदों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है। नेता प्रतिपक्ष के लिए चुरहट सीट विधायक अजय सिंह राहुल भैया, डिंडौरी विधानसभा से चौथी बार जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम, श्योपुर जिले की विजयपुर से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत, बड़वानी जिले की राजपुर सीट से विधायक बाला बच्चन, कसरावद सीट से कांग्रेस विधायक सचिन यादव, गंधवानी सीट से विधायक उमंग सिंगार को मौका दे सकती है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई नाम दौड़ में हैं। पार्टी इस बार किसी युवा चेहरे को मौका दे सकती है। इनमें दिग्विजय सिंह के बेटे राघौगढ़ सीट से जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक जीतू पटवारी, झाबुआ सीट से विधायक विक्रांत भूरिया जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed