फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kailash vijayvargiya says siraj and jai sriram both available on bjp plateform

बंगाल: कैलाश विजयवर्गीय बोले, भाजपा के मंच पर एक साथ होते हैं 'सिराज और जय श्री राम'

Wed, 25 Nov 2020 11:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मेचेडा
पीटीआई, मेचेडा Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 Nov 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
kailash vijayvargiya says siraj and jai sriram both available on bjp plateform
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दांव-पेंच चलना शुरू कर दिया है। उन्होंने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि पार्टी की विशेषता यही है कि इसके मंच पर ‘सिराज और जय श्री राम’ साथ में होते हैं।

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच यही अंतर है कि प्रधानमंत्री जहां सभी को साथ लेकर चलते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री वर्ग विशेष की वकालत करती हैं। भाजपा अक्सर बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह भारतीय जनता पार्टी का मंच है जहां सिराज और जय श्री राम साथ में रह सकते हैं। यही पार्टी की विशेषता है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है। विजयवर्गीय ने कहा कि मोदीजी कहते हैं ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’। यही भाजपा का मंत्र है।’’

रैली में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी गरीबों के कल्याण की सोचते हैं, वहीं बनर्जी उनका शोषण करती हैं। विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने महामारी की कठिनाइयों से निपटने के लिए हर नागरिक को हर महीने पांच किलोग्राम सब्जी भिजवाई, लेकिन राज्य में सिंडीकेटों ने इसे बाजार में बेच डाला।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदीजी ने कोविड-19 से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए 2,000 करोड़ रुपये भेजे, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने धन का दुरुपयोग किया। भाजपा नेता ने इस आरोप को भी दोहराया कि केंद्र द्वारा तूफान अम्फान राहत के लिए दिये गये 1,000 करोड़ रुपये के कोष को राज्य के सिंडीकेटों ने लूट लिया।


विजयवर्गीय ने यह दावा भी किया कि भाजपा सरकार ही महिलाओं के सम्मान की गारंटी दे सकती है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed