फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Vijayvargiya says, No CM Face will be projected in West bengal assembly election

बंगाल में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी भाजपा, चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला

Wed, 20 Jan 2021 05:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 20 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya says, No CM Face will be projected in West bengal assembly election
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बहुमत हासिल करने के बाद, पार्टी नेतृत्व और विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। 

विज्ञापन


वहीं आज आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।

बंगाल में अभद्र नारे से तृणमूल ने खुद को अलग किया
तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के एक रैली में ‘‘बंगाल के गद्दारों को गोली मारो ## को’’ का नारा लगाने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने बुधवार को खुद को इससे अलग कर लिया और यह नारा लगाने वाले र्कायकर्ताओं को फटकार लगाई।


तृर्णमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने जोश में आकर ऐसी नारेबाजी कर दी थी। उन्होंने कहा कि रैली में ऐसा नारा नहीं लगना चाहिए था। ऐसी नारेबाजी करने वालों ने ठीक नहीं किया। ‘‘गोली मारो’’ शब्दों को शब्दश: नहीं लेना चाहिए।

बता दें कि तृणमूल के कई समर्थकों ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में एक शांति रैली के दौरान विवादास्पद नारेबाजी की थी, जिसमें राज्य के दो मंत्री शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed