फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia MP News in Hindi Jyotiraditya Scindia wants to meet Rahul Gadhi

ज्योतिरादित्य सिंधिया कई महीनों से राहुल से मिलना चाहते थे, लेकिन नहीं दिया गया समय: दावा

Wed, 11 Mar 2020 12:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 11 Mar 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia MP News in Hindi Jyotiraditya Scindia wants to meet Rahul Gadhi
राहुल गांधी-प्रद्योत देववर्मा- सिंधिया - फोटो : Pradyot Bikram Manikya DebBarma Facebook

कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर उनके एक करीबी नेता ने बड़ा खुलासा किया। त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और सिंधिया परिवार के करीबी प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने दावा किया कि ज्योतिरादित्य को राहुल गांधी से महीनों से मिलने का मौका नहीं दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि मुझे पता है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया महीनों से राहुल गांधी से मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हे मिलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि अगर वे हमें नहीं सुनना चाहते थे, तो हमें पार्टी में क्यों लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा ने फेसबुक पोस्ट लिख दावा किया कि मैंने देर रात ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने इंतजार किया और इंतजार करते रहे, लेकिन उनके द्वारा हमारे नेता को कोई भी अप्वाइंटमेंट नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने यह भी लिखा कि कांग्रेस पार्टी को देखकर दुख होता है। हम सभी सोचते हैं कि अगले एक दशक में पार्टी अपने सभी युवा नेताओं को खो देगी। 






26 फरवरी को सीडब्लूसी की बैठक में शामिल हुए थे सिंधिया
बता दें कि 26 फरवरी को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए थे। इस बैठक में राहुल गांधी विदेश दौरे के कारण मौजूद नहीं थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed