MP Political Crisis Live Updates: सिंधिया भाजपा में शामिल, राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया
मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद अबतक कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिससे कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। वहीं अब भाजपा को अपने विधायकों के पाला बदलने का डर सता रहा है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने जहां अपने विधायकों को गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया है। वहीं कांग्रेस के बचे हुए विधायक राजस्थान के जयपुर पहुंच गए हैं। इसी बीच सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। यहां पढ़े पल-पल की अपड्टेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सिंधिया शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट से भोपाल से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया। सिंधिया बुधवार को ही भाजपा में ही शामिल हुए हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि सिंधिया जी शुक्रवार दोपहर को राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन भरेंगे।
सिंधिया गुरुवार को भोपाल पहुंचेंगे
- सिंधिया दोपहर ढाई बजे दिल्ली से भोपाल रवाना होंगे और एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
- सिंधिया राजाभोज विमानतल से चलकर भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजामाता विजयाराजे सिंधिया, मध्यप्रदेश भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा और दिवंगत माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- अगले दिन 13 मार्च को भाजपा कार्यालय पहुंचकर राज्यसभा नामांकन फॉर्म की तैयारी करेंगे। दोपहर दो बजे फॉर्म जमा करेंगे। फिर दोपहर को सवा तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सिंधिया को भाजपा ने बनाया राज्यसभा से उम्मीदवार
भाजपा ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया। भाजपा ने कुल 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं जिनमें दो सहयोगी दलों के हैं।BJP announces the names of party's candidates for the upcoming election to the Rajya Sabha. https://t.co/sQItPuDotq pic.twitter.com/FAjziadv2Q
— ANI (@ANI) March 11, 2020
जिला कलेक्टरों का तबादला
मध्यप्रदेश में सियासी हलचल के बीच गुना, ग्वालियर, नीमच, विदिशा और हरदा के जिला कलेक्टरों का तबादला।#MadhyaPradesh: District Collectors of Guna, Gwalior, Neemuch, Vidisha and Harda have been transferred.
— ANI (@ANI) March 11, 2020
राहुल बोले- सिंधिया को वक्त न देने की बात गलत
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (सिंधिया) मुलाकात का वक्त न देने की बात गलत है। वह कभी भी मुझसे मिलने आ सकते थे। वह ऐसे एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो कभी भी मेरे पास सीधे आ सकते थे।दिग्विजय ने सिंधिया को बधाई दी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को भाजपा में शामिल होने पर बधाई। भाजपा के मप्र के नेताओं को भी मेरी हार्दिक बधाई।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 11, 2020
मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का सिंधिया पर हमला
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जिन ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव में जनता ने बुरी तरह नकारा, वह आज भाजपा में प्रवेश करते ही बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। यदि वह इतने बड़े जनसेवक थे तो जनता ने उन्हें नकारा क्यों? जिस मंदसौर किसान गोलीकांड का आज वह जिक्र कर रहे हैं, उसी के दोषियों के साथ मंच साझा करते, उन्हें शर्म नहीं आई?इमरती देवी ने कहा- कमलनाथ जी ने कभी हमारी नहीं सुनी
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली विधायक इमरती देवी ने कहा- हम सभी 22 विधायक बंगलूरू में अपनी मर्जी से हैं। हम खुश हैं कि सिंधिया जी ने अपना फैसला लिया है। चाहे कुएं में कूदने वाली बात ही क्यों न हो, मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी। जब हम कांग्रेस में थे तो कमलनाथ जी ने हमारी कभी नहीं सुनी।Imarti Devi, recently resigned Congress MLA from Madhya Pradesh: All 22 MLAs are here (in Bengaluru) on their own will. We're happy Scindia ji has taken this decision. I'll always stay with him even if I had to jump in a well. When we were in Congress,Kamal Nath ji never heard us pic.twitter.com/rz8hqIJSgj
— ANI (@ANI) March 11, 2020
शिवराज चौहान के नेतृत्व में सरकार बनेगी: यशोधरा
यशोधरा सिंधिया, भाजपा नेता: आज मैं बहुत खुश हूं। शिवराज चौहान के नेतृत्व में सरकार बनेगी। हम खुश हैं कि हमने उनके साथ काम किया है, हमारे पास जनता के लिए शानदार योजनाएं हैं। भतीजे ज्योतिरादित्य को बहुत-बहुत बधाई।Yashodhara Scindia, BJP: Very happy today. Govt will be formed under SS Chouhan's leadership. We're happy as I've worked under him&I know what wonderful schemes we had for people & today we don't have those. Best wishes to my nephew, hope we'll have a good aunt-nephew combination pic.twitter.com/1qKmhoD77g
— ANI (@ANI) March 11, 2020
पूरा परिवार अब भाजपा में है: शिवराज
शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कहा, 'यह निजी तौर पर मेरे लिए और भाजपा के लिए खुशी का दिन है। आज मैं राजमाता सिंधिया को याद कर रहा हूं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा के परिवार का हिस्सा हैं। यशोधरा जी यहां हमारे साथ हैं। पूरा परिवार अब भाजपा में है। उनकी एक परंपरा है जहां राजनीति लोगों की सेवा करने का एक माध्यम है।'SS Chouhan, BJP: It's a joyous day for BJP & me personally. Today, I remember Rajmata Scindia ji. #JyotiradityaMScindia has become a member of BJP family. Yashodhara ji is here with us. Entire family is with BJP. They have a tradition where politics is a medium to serve people. pic.twitter.com/ixv06UUjwP
— ANI (@ANI) March 11, 2020